Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

वकील भाईयों के लिए बीमा पॉलिसी जैसी कई कल्याणकारी योजनाएं बनाई गई हैं: रजत गौतम

बार एसोसिएशन के चेयरमैन ने दिया जिला बार एसोसिएशन को एक लाख रूपये का अनुदान
महेश गुप्ता/राजकुमार भाटी
फरीदाबाद, 26 सितम्बर
: बार काऊंसिल पंजाब एंड हरियाणा के चेयरमैन रजत गौतम का जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद द्वारा अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में रजत गौतम के साथ बार काऊंसिल के सचिव प्रवेश यादव, पूर्व चेयरमैन प्रताप सिंह, पूर्व चेयरमैन जेके महेश्वरी, पूर्व चेयरमैन आरएस टकोरिया, सदस्य लोकेश सिंघल आदि भी मुख्य रूप से साथ थे। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान जेपी अधाना ने सभी अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया तथा बार काऊंसिल के कॉपटिव सदस्यों का भी स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से हुक्म सिंह भाटी, विकास वर्मा पूर्व सहायक महाधिवक्ता, जेपी भाटी, सतीश अम्बावता, संदीप कपाशिया, कैलाश बिधुड़ी आदि एडवोकेट शामिल थे। समारोह में बार काऊंसिल के चेयरमैन रजत गौतम ने जिला बार फरीदाबाद को एक लाख रूपये का अनुदान बार लायब्रेरी के लिए देते हुए कहा कि जल्द ही हर जिले में वकीलों के लिए हाऊसिंग सोसायटी का प्रावधान रखने की कोशिश की जा रही है।
अधिवक्ताओं के लिए नई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताते हुए रजत गौतम ने कहा की वकील भाईयों के लिए बीमा पॉलिसी तथा अन्य कई कल्याणकारी योजनाएं बनाई गई हैं जिसमें सभी वकीलों को अधिक से अधिक लाभ मिल सकंे।
बार काऊंसिल सचिव प्रवेश यादव ने कहा कि वकीलों को लोन जैसी सुविधाएं मिलनी चाहिए ताकि वकील भाई आर्थिक रूप से कमजोर न हों।
पूर्व चेयरमैन प्रताप सिंह ने आश्वासन दिया की वकीलों की सहायता के लिए पूरा सहयोग किया जायेगा एवं आधुनिक सुविधाओं की कमी नहीं होने दी जायेगी।
बार काऊंसिल सदस्य लोकेश सिंघल ने कहा की फरीदाबाद से मेरा पुराना नाता है तथा फरीदाबाद बार ने हमेशा मेरा सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा की बार में वकीलों को ऑनलाईन लाइब्रेरी, मैसिज, वाईफाई जेसी सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए।
समारोह में जिला प्रधान जेपी अधाना ने मांग की कि वकीलों के लिए फंड का प्रावधान हो तथा अत्याधुनिक सुविधा बार में मिलनी चाहिए ताकि इस प्रोफेशन में आधुनिक ढंग से कार्य किये जा सकें।
इस मौके पर एडवोकेट राजकुमार भाटी, टैक्स बार के प्रधान बलवीर सिंह, सुरेश चन्द्र, सुन्दर पाहिल, सतेन्द्र रावत, पवन पाराशर, जितेन्द्र सिंगला, संजीव चौधरी, एनके गर्ग, जितेन्द्र चौहान, रतन सिंह भाटी, नरेन्द्र अत्री, रघुवीर सिंघल, आरपी वर्मा, डीके गुसांई, दिनेश चंदीला, नकुल चपराना, एमपी नागर, सुरेन्द्र शर्मा, राजेश खटाना, एमएस राकेश, बीएस भाटी, राजेश बैसला, रविन्द्र चपराना, सौराज बैंसला, मनीष वर्मा, अरूण दुआ, शिवदत्त वशिष्ठ आदि अधिवक्ता विशेष तौर पर उपस्थित थे।

Related posts

डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग सहित मेयर व पार्षदों पर दर्ज हो सकती है संगीन धाराओं में एफआईआर !

Metro Plus

Homerton Grammar school की टीम ने जिला लेवल कबड्डी टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक

Metro Plus

मानव रचना ने एसोचैम अवॉड सैरीमनी में प्राप्त किया दोहरा सम्मान

Metro Plus