Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

गणेश महोत्सव के अवसर सांई भजन का आयोजन

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद, 26 सितम्बर:
महाराष्ट्र मित्रमंडल द्वारा गांधी कालोनी में गणेश महोत्सव का आयोजन बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। मंडल द्वारा सांई भजन का आयोजन किया गया। भजन की शुरुआत गणेश वन्दना से की गई, भजन गायक धनश्याम दास ने भजनों की प्रस्तुती दी, भक्तों ने उनका तालियां बजाकर अभिवादन किया। भजन गायक निखिल सेठी ने मेरे घर के आगे साँई नाथ तेरा मंदिर बन जाए गीत की प्रस्तुती दी,भजनों को सुनने के लिए भक्तों की भीड़ लग गई,सभी भक्तों ने भजनों का आनंद उठाया।
इस मौके पर धनेश अद्लक्खा हरियाणा स्टेट फार्मेसी कांउसिल के वाईस चेयरमेन पूर्व पार्षद नरेश गोसांईं, सुरेन्द्र चौहान, प्रवीन राठौर मोजूद थे। उन्होनें गणेश जी के दर्शन किए और बप्पा का आर्शीवाद लिया और फिर भजनों का आनंद उठाया। सांई झंकी ने भक्तों का मन मोह लिया।
इस समारोह पर बाबा जोगिया गीत पर शानदार व भव्य नृत्य किया और श्री कृष्ण भगवान व राधा जी की झंकी ने भक्तों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में धनेश अद्लक्खा को मंडल के अध्यक्ष सुधाकर पंचाल ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। पूर्व पार्षद नरेश गोसाई को मंडल के महासचिव डीएम थोटे व मंडल के सचिव चिंतामणी वेघ ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अंत में मंडल के प्रधान राजेंद्र पांचाल व सुधाकर पांचाल ने म्यूजिकल ग्रुप को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
5

1

Related posts

आधुनिक भारत के निर्माता थे पं० जवाहर लाल नेहरू: कृष्ण अत्री

Metro Plus

वाईएमसीए विश्वविद्यालय में योग मेडिटेशन एवं एरोबिक्स क्लब का उद्घाटन

Metro Plus

Haryana Chief Minister Mr. Manohar Lal addressing the senior officers of various departments

Metro Plus