Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

अग्र समाज में फैली बुराईंयों को दूर करने के लिए समितियों का गठन

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 26 सितम्बर:
शहर की अग्र वैश्य संस्था वैश्य समन्वय समिति के संयोजक जेपी गुप्ता ने वैश्य समाज के हित में प्रचलित कतिपय परंपराओं को सुधार की दृष्टि से व्यवहारिक एवं उपयोगी बनाने के लिए फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र में चार समितियों का गठन किया हैं। वैश्य जागृति मंच के अंतर्गत गठित की गई इन समितियों में से पहली समिति में डा० महेश गर्ग, डीके माहेश्वरी, बीआर सिंगला, आरसी गुप्ता और धर्मवीर गुप्ता को शामिल किया गया। पांच सदस्यों वाली यह पहली समिति सैक्टर-37 से लेकर सैक्टर-19 तक के क्षेत्र में रहने वाले वैश्य समाज को, प्रह्लाद गोयल, ईश्वर दयाल, सुनील गोयल, शास्त्री इंद्रसेन गोयल और रामकिशोर अग्रवाल की दूसरी समिति ओल्ड फरीदाबाद से लेकर बल्लभगढ़ तक के क्षेत्र में अपना काम करेगी। एनआईटी फरीदाबाद से लेकर सैक्टर-55 तक के क्षेत्र वाली तीसरी समिति में ओमप्रकाश बंसल, दूलीचंद्र अग्रवाल, संतोष गुप्ता, सुरेश अग्रवाल और आनन्द गुप्ता को सदस्या बनाया गया जबकि सैक्टर-21 के विभिन्न ब्लॉक तथा ग्रीनफील्ड के अग्रबंधुओं को मार्गदर्शन देने के लिए जो चौथी समिति गठित की गई है उसमें प्रेमसुख जैन, एमएल अग्रवाल, मुरारीलाल गर्ग, महेश अग्रवाल तथा एसपी गुप्ता को रखा गया है।
श्री गुप्ता ने बताया कि इन चारों समितियों का चेयरमैन जयभगवान गुप्ता को मनोनीत किया गया है। और इनकी सहायता के लिए पवन गुप्ता और युगल मित्तल को नामित किया गया।
इन चारों समितियों का चेयरमैन जयभगवान गुप्ता ने बताया है कि वे जल्द ही इन समितियों की बैठक बुलाकर भविष्य में उठाएं जाने वाले कदमों पर विचार विमर्श कर सर्वसम्मति से फैसला करेंगे।
इन समितियों के गठन को लेकर वैश्य समन्वय समिति के संयोजक जेपी गुप्ता का कहना था कि उनका प्रयास है कि अग्र समाज में फैली बुराईंयों को दूर करा जाए।

Related posts

गुरु के संस्कारों की बदौलत से ही ऊंचाइयों को छूता है शिष्य : मूलचंद शर्मा

Metro Plus

Fogaat School ने वार्षिक उत्सव में बांटे साईकिल और लैपटॉप

Metro Plus

हरियाणा में क्रिटिकल केयर परिवहन सेवा हुई मजबूत, नई एएलएस एम्बुलेंस ने 46 दिनों में संभाले हजारों केस: डॉ. सुमिता मिश्रा

Metro Plus