Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

कांग्रेस विभाजन की राजनीति करते-करते बिखराव की राह पर: ओम प्रकाश धनखड़

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
नूंह, 20 जून:
मेवात की धरती हसन खां मेवाती जैसे वीर बहादुरों की धरती है और देश हित को आगे रखती है। मेवात के बहादुर मतदाता 2024 में पीएम मोदी का साथ देगें और अमृत काल में विकसित भारत बनाने में अपनी मजबूत भागीदारी निभाएंगे। भाजपा पन्ना प्रमुख अपने आस-पास के 15 परिवारों के साथ सीधा जुड़ाव रखें। सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने में मददगार बनें। हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने नूंह विधानसभा क्षेत्र के पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। मेवात का हर पन्ना प्रमुख आज यहां से कमल खिलाने का संकल्प लेकर जाए।
इस मौके पर ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि मेवात देश के ऐसे 70 जिलों में शामिल है जिन पर पीएम मोदी स्वयं विकास कार्यों की मॉनिटरिंग करते हैं। मेवात का क्षेत्र विश्व स्तरीय राजमार्गो से जोड़ा गया है। देश की राजधानी दिल्ली से मुंबई राजमार्ग मेवात से होकर गुजरेगा। केएमपी एक्सप्रेस-वे के साथ बन रही दोहरी रेलवे लाइन का कार्य चल रहा है। मोदी सरकार ने मेवात के पिछड़ेपन को दूर करते हुए विकास की मुख्यधारा से जोडऩे का काम किया है।
इस अवसर पर धनखड़ ने कहा कि पन्ना जीतेगा, तो मोदी जीतेगा और मोदी जीतेगा तो देश मजबूत होगा। भारत मजबूत होने पर ही हम सब मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि आप सभी ने 2014 व 2019 में दोबारा केंद्र में भाजपा की सरकार बनाई। गरीब घर का बेटा नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। मोदी सरकार ने हर गरीब के घर की रसोई में गैस सिलेंडर पहुंचाया, हर गरीब के घर शौचालय बनवाया, देश को साफ -सुथरा बनाने की राष्ट्रीय स्तर पर मुहिम शुरू की। फसल उत्पादन को लागत मूल्य के कम से कम डेढ़ गुना भाव किसान को देने का कानून बनाकर लागू किया। लगातार फसलों का एमएसपी बढ़ाया। फसल बीमा, पशुधन बीमा, खेती-किसानी व पशुपालन को जोखिम फ्री किया। देश में राजमार्गों का जाल बिछाया जा रहा है। हर घर नल से जल पहुंच रहा है। उपरोक्त योजनाओं का लाभ समाज के किसी एक वर्ग को नहीं, बल्कि सभी देशवासियों को मिल रहा है।
इस अवसर पर धनखड़ ने कहा कि दुनिया के शक्तिशाली देशों के जी-20 का अध्यक्ष भारत है। दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत है। पिछले नौ वर्षों में हुए रिकार्ड विकास कार्यों की बदौलत हर भारतीय के जीवन स्तर में सुधार आया है। यह मोदी का बदला हुआ भारत है। यह बदला हुआ भारत बनाने में हर पन्ना प्रमुख का योगदान है। धनखड़ ने पन्ना प्रमुखों से अपील करते हुए कहा कि वे मोदी-मनोहर सरकार की नीतियों का लाभ अंतिम पात्र तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनें। हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आप आज से ही मिशन-2024 की तैयारी में जुट जाएं।
कांग्रेस विभाजन की राजनीति करते-करते बिखराव की राह पर: धनखड़
हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष की झूठ और बहकावे की राजनीति का करारा जवाब दें। कांग्रेस विभाजन और बहकावे की राजनीति करती आई है, इसलिए बिखराव की राह पर है। हरियाणा में कांग्रेस के नेताओं ने अपनी-अपनी राजनीति की दुकान खोली हुई है। पन्ना प्रमुख सम्मेलन को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रशासक हरियाणा वक्फ बोर्ड जाकिर हुसैन, प्रदेश संगठन महामंत्री रविंद्र राजू ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में नूंह विधान सभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी और पन्ना प्रमुख मौजूद रहे।
इस अवसर जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल, पूर्व विधायक नसीम अहमद, भाजपा नेत्री नौक्षम चौधरी, समय सिंह भाटी जिला प्रभारी, जाहिद हुसैन बाई, मनीष जैन चेयरमैन, जाहिद हुसैन रेहना, जान मोहमद जिला प्रमुख, सुरेंद्र प्रताप आर्य, नसीमा हुसैन, चौधरी ताहिर हुसैन, लेखी पटेल मंडल अध्यक्ष, अब्दुल्ला सरपंच, जयपाल जांगड़ा, हेमराज शर्मा मंडल अध्यक्ष, बिरपाल कालियाका, शिव कुमार बंटी, दलबीर सरपंच, रमेश मानुवास इत्यादि नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।


Related posts

अजरौंदा व दौलताबाद के किसानों को मिला न्याय: सुमित गौड़

Metro Plus

शिक्षाविद्व एवं रोटेरियन भारत शर्मा को एक साथ मातृ एवं पितृ शोक, अंतिम संस्कार मंगलवार, 5 दिसम्बर को सुबह 10 बजे होगा

Metro Plus

लोककल्याण की कामना के साथ बांटा पांच क्विंटल खीर प्रसाद

Metro Plus