Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

ओउम् नाम का जाप करने से शिव भोले प्रसन्न होते है: व्यास पालन्दे महाराज

मनुष्य का नाम व ख्याति उसके कर्मों से पहचानी जाती है
नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 29 सितंबर:
मानव सेवा समिति द्वारा संचालित मानव विद्या निकेतन स्कूल बल्लभगढ़ की सहायतार्थ आयोजित की जा रही शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन कथा सूनने के लिये भारी संख्या में भक्तजन उमड़ पड़े जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक रही। कथा में लोगों ने स्कूल की सहायतार्थ आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।
मंगलवार को कथा के तीसरे दिन व्यास पालन्दे जी महाराज ने ओउम् व रूद्राक्ष की महिमा का वर्णन करते हुये बताया की रूद्राक्ष की माला के साथ ओउम् नाम का जाप करने से शिव भोले प्रसन्न होते है और वे सब कष्टों को दूर करते है। उन्होंने कहा कि मनुष्य का नाम व ख्याति उसके कर्मों से पहचानी जाती है, श्रेष्ठ पुण्य कार्य करने से उसकी कीर्ति अपने आप जग में हो जाती है। उन्होंने शिव महापुराण कथा की महिमा के बारे में बताया कि यह एक मात्र ऐसा ग्रंथ है जिसकी कथाओं को स्वयं भोले शंकर ने खुद कहा है। कलयूग में इसका स्मरण कराने व सुनने मात्र से जीवन सफल हो जाता है। कथा के दौरान ब्रहमा, विष्णु, महेश की सुन्दर झांकी का दर्शन कराया गया। भक्तजनों ने इसकी आरती करके अपनी मनोकामना पूरी करने की कामना की।
मंगलवार को कथा सुनने के लिये विधायक विपुल गोयल सहित प्रमुख उद्योगपति विपुल गुप्ता, विनोद विहानी, ओपी भरतिया, शिव सराबगी, विजय गुप्ता, जगदीश बहल, एचएस गुप्ता, हरेराम गुप्ता आदि समाजसेवी उपस्थित हुये और समिति को आर्थिक सहयोग प्रदान किया। समिति कि ओर से इन अतिथियों का व्यास जी के द्वारा स्मृति चिन्ह व सम्मान पट्टिका देकर सम्मान कराया गया। पालन्दे महाराज ने भी अपनी ओर से स्कूल की सहायतार्थ 5100 रूपये दान स्वरूप प्रदान किये।
कथा के सफल आयोजन में समिति के पदाधिकारी पवन गुप्ता, अरूण बजाज, कैलाश शर्मा, गौतम चौधरी, सुरेन्द्र जग्गा, बांके लाल सितोनी, उषाकिरण शर्मा, वाईके माहेश्वरी, बृजमोहन पालीवाल, अमर खान, राज राठी, अरूण आहूजा, पीपी पसरीजा, राजकिशोर गुप्ता, बलराम गर्ग, ओपी परमार, ओपी सहल आदि कई सदस्य जी-जान से जुटे हुये है। यह कथा 3 अक्टूबर तक प्रतिदिन सांय 3 से 7 बजे तक सैक्टर 9 स्थित सनातन धर्म मंदिर में जारी रहेगी। 4 अक्टूबर को यज्ञ, हवन व भंडारे के समापन होगा।
IMG_1213IMG_1199IMG_1203

IMG_1208

IMG_1218

IMG_1201

Related posts

SDM ऑफिस की हरियाणा सरकार लिखी गाड़ी ने मारी बिजली के खंभे और कार में जोरदार टक्कर, आदमी मरते-मरते बचा।

Metro Plus

सचिन चिलाना व दीक्षा चिलाना ने मैराथन दौड़ में किया शहर का नाम गौरवान्वित

Metro Plus

अब बच्चों के वजन से कम होगा बस्ते का बोझ

Metro Plus