Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

मोदी के दिल्ली में बटन दबाते ही लाभार्थियों को सीधा खाते में प्राप्त होता है एक-एक पैसा: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 29 जून:
भारत सरकार के भारी उद्योग एवं ऊर्जा विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि पीएम मोदी के दिल्ली में बटन दबाते ही लाभार्थियों को सीधा खाते में एक-एक पैसा मिल रहा है।
केंद्रीय राज्य मंत्री सैक्टर-12 के कन्वेंशन हाल में स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित लाभार्थी सम्मलेन में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी व प्रदेश की मनोहर सरकार गरीबों का पूरा ख्याल रख रही है।
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि विश्व में यशश्वी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 में 02 अक्टूबर को स्वच्छ भारत मिशन का शुभारंभ किया गया जिसके तहत अब तक 9 सालों में लगभग 12 करोड़ शौचालय का निर्माण किया गया है। सरकार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में ग्रामीण क्षेत्रों में इस योजना पर 88 हजार करोड़ रूपए की धनराशि से ज्यादा की राशि खर्च की गई, जिसका लाभ करोड़ों लोगों को मिल रहा है। वहीं फरीदाबाद शहर में 19000 से ज्यादा परिवारों को इस योजना का लाभ मिला है।
इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई इस योजना का मुख्य उद्वेश्य यह है कि हमारे देश के हर व्यक्ति के घर में शौचालय की सुविधा उपलब्ध हो। क्योंकि खुले में शौच करने के कारण व्यक्ति को कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। जिस पर उसके इलाज के लिए बहुत राशि खर्च होती है। इस योजना का सबसे बड़ा फायदा हमारे देश की माताओं व बहनों को हुआ है। जिन्हें अब खुले में शौच करने के लिए कहीं नहीं जाना पड़ता है। खुले में शौच करने के कारण उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचती थी। इस योजना के माध्यम से इस समस्या का समाधान भी अब हो चुका है। प्रधानमंत्री ने अपना जीवन गरीबी और संघर्ष में जिया है। इसलिए उन्हें गरीब लोगों की समस्याओं की बारीकी से जानकारी है। हमारे देश के निचले तबके की हर एक समस्या को दूर करने के लिए केंद्र की मोदी व प्रदेश की मनोहर सरकार प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री का लक्ष्य है कि 2024 तक हमारे देश के हर एक गरीब व्यक्ति को उसका अपना घर मिल सके। जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के माध्यम से अब तक लगभग 3 करोड़ परिवारों को अपना घर प्राप्त हुआ है। घर के साथ-साथ करीब 11 करोड़ महिलाओं को केंद्र की मोदी सरकार द्वारा मुफ्त एलपीजी कनेक्शन भी दिए गए हैं। अब हमारी माताओं और बहनों को धुएं में खाना नहीं पकाना पड़ता है। लकड़ी के चूल्हे पर खाना पकाने के कारण हमारी माताओं तथा बहनों को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। जिसके कारण उनके स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ता था।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हर घर नल योजना का शुभारंभ भी किया है। इस योजना के तहत अब देश के हर घर में नल होगा जिसके अंदर पीने का स्वच्छ पानी देश के नागरिकों को प्राप्त होगा। इस योजना पर लगभग 3 लाख 86 हजार करोड़ की धनराशि खर्च होगी। गरीब व्यक्तियों के लिए मोदी सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना की शुरूआत की गई। जिसके माध्यम से देश के गरीब तबके के लोगों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। इस योजना का लाभ अब तक लगभग 50 करोड़ लोगों को मिला है। पूरे देश भर में लगभग साढे 4 करोड़ लोगों ने इस योजना के माध्यम से इलाज करवाया है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के प्रधानमंत्री कहते थे कि दिल्ली से 1 रूपया भेजता हूं तो आमजन तक सिर्फ 15 पैसे ही पहुंचते हैं। परंतु आज के समय में जब प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली से बटन दबाकर जब 1 रूपया भेजते हैं तो लाभार्थियों के खाते में पूरा 1 रूपया ही पहुंचता है। प्रधानमंत्री मोदी ने भ्रष्टाचार पर नकेल कसी है जिसके कारण आज लाभार्थियों का एक-एक पैसा उन तक आसानी से पहुंचता है। देश में 2014 से पहले सिर्फ 8 करोड़ लोगों के बैंक खाते थे। परंतु प्रधानमंत्री मोदी की दूरगामी सोच के कारण आज देश के 43 करोड़ से लोगों के पास अपना खाता है। इसी का नतीजा है कि आज हर एक लाभार्थी को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा भेजा जा रहा योजना का एक-एक पैसा बिना किसी कट के प्राप्त हो रहा है।
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही सोच है कि हमारी आने वाली पीढ़ी स्वस्थ रहे। इसी को ध्यान में रखते हुते प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की शुरूआत की गई। हमारी माताओं व बहनों को सही पोषण मिले, सरकार ने इस योजना के माध्यम से यह सुनिश्चित किया है। किसी भी परिवार में पहली बार गर्भवती हुई महिला को अच्छा स्वास्थ्य और सही खान-पान देने के लिए सरकार द्वारा किश्तों में सहायता राशि उक्त योजना के तहत प्रदान की जाती है। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि पात्र महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ अवश्य उठाना चाहिए। योजना के तहत कुल 5 हजार रूपये की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत लाभार्थियों को लाभ दिलाने के मामले में हमारे प्रदेश को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। हरियाणा देश के कई राज्यों से आबादी के मामले में पीछे है। परन्तु इसके बावजूद हरियाणा को तीसरा स्थान प्राप्त होना प्रदेश सरकार व फील्ड पर काम कर रहे अधिकारीयो/कर्मचारियों, आशा तथा आंगनवाड़ी वर्करों की कुशल कार्य निति को दर्शाता है।
नगर निगम की संयुक्त आयुक्त शिखा द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने दीप प्रज्वलित कर लाभार्थी सम्मेलन का शुभारंभ किया।
सम्मेलन के अंत में संयुक्त आयुक्त शिखा तथा नगर निगम के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा मुख्य अतिथि को एक मोमेंटो भेंट कर उनका कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए आभार प्रकट किया गया।
इस अवसर पर एमसीएफ के कार्यकारी अभियंता पदम भूषण, सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार, डॉ०एमपी सिंह० अतुल सहगल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related posts

Total Productive Maintenance is key operational activity of the Quality Management System to enhance the volume of production: J.P. Malhotra

Metro Plus

रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए टेलिकॉम कंपनी टेलीनॉर ने एक नया प्लान पेश किया

Metro Plus

फरीदाबाद नगर निगम का हाल कहीं पंचकूला की तरह ही ना हो जाए..!

Metro Plus