Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

मोदी की लहर 2024 में भी 2014 जैसी होगी, तीसरी बार मोदी का पीएम बनना तय: राजेश नागर

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 3 मई:
सीएम मनोहर लाल, गृह मंत्री अनिल विज व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की जोड़ी राम, लक्ष्मण व हनुमान जैसी है और हरियाणा में 2024 में बीजेपी हरियाणा में स्पष्ट बहुमत से तीसरी बार सरकार बनाएगी। उपरोक्त शब्द एंटी टेरोरिस्ट फ्रेंट इंडिया एव ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य के जेल लैंड निवास पर विधायक राजेश नागर ने कहे।
इस मौके पर राजेश नागर ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में बीजेपी को केंद्र में 325 से अधिक सीट मिलना तय हैं उन्होंने कहा देश में नही विश्व में मोदी की 2014 जैसी लहर 2024 में भी और मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। आज देश की 36 बिरादरी मोदी के राष्ट्र हित में मोदी के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि मोदी आज देश के सुरक्षा कवच हैं और जहां भी विश्व मे हिंदुस्तानी बैठा है उसे मोदी के कारण उस देश में पूरा सम्मान मिलता है। हरियाणा में भ्रष्टाचार पर चर्चा करते हुए राजेश नागर ने कहा की हमारे सीएम मनोहर लाल का स्पष्ट नारा है भ्रष्टाचार का काल मनोहर लाल। यही नही हरियाणा के गृह मंत्री भी भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ मुहिम छेडे हुए हैं और आज देश में अनिल विज के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस की छवि बढ़ी है और आम जन मानस व पीडि़तों को अब विज के नेतृत्व में तुरंत इंसांफ मिल रहा है।
इस मौके पर राजेश नागर ने मुख्यमंत्री खट्टर के प्रदेश में जनसंवाद की तारीफ की और कहा कि यह शुरूआत भी मुख्यमंत्री खट्टर ने पलवल से शुरू की ओर आम आदमी के साथ खाट पर बैठ मुख्यमंत्री खाना भी खा रहे। समस्याएं भी सुन रहे व पीडि़तों की सुन तुरंत इंसांफ दे रहे जिससे बीजेपी मजबूत हो रही है। आज हरियाणा में भय व भ्रष्टाचार पर बीजीपी सरकार ने मजबुत चोट दी यहां तक नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों को खट्टर सरकार गिरा प्रदेश को बचाने का काम कर रही है। उन्होंने वीरेश शांडिल्य की जमकर तारीफ की ओर कहा कि शांडिल्य खुलेआम पाकिस्तान आतंकवाद, खालिस्तान व देशद्रोही ताकतों के खिलाफ आवाज उठा मोदी व शाह की सोच पर पहरा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई कितने ही बड़े पद पर क्यों न बैठा हो उसे प्रदेश में भ्रष्टाचार फैलाना कि इजाजत खट्टर नही देते।
इस मौके पर एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य, नवरत्न गर्ग, एनपीएस कोहली, मनोज गोयल, सुरेश, दीपक नटराज, पारस शर्मा, मुकुल गोयल, गौरव, अश्वनी गोयल आदि मौजूद थे।

Related posts

हाऊस टैक्स का स्वयं निर्धारण कर 10 प्रतिशत छूट का लाभ उठाएं: निगमायुक्त

Metro Plus

जनहित सेवा संस्था व Manav Rachna डेंटल अस्पताल के सहयोग से नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया गया

Metro Plus

Vidyasagar International स्कूल की सुलेखा ने 90 प्रतिशत अंक लेकर किया टॉप

Metro Plus