Metro Plus News
एजुकेशनहरियाणा

10वीं की परीक्षा में SRS स्कूल के विद्यार्थियों ने मारी बाजी।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
ग्रेटर फरीदाबाद, 14 मई:
SRS इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने CBSEके 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में बेहतरीन प्रदर्शन किया। स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।
स्कूल के छात्र अनिकेत कुमार झा ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। वहीं लक्ष्य सिंह ने 96.2 प्रतिशत, आयुश गुप्ता ने 94.6 प्रतिशत व साक्षी रावत ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। स्कूल के अंग्रेजी में 22, हिंदी में 17, मैथ में 3, साइंस में 13, एसएसटी में 4, आईसीटी में 18 विद्यार्थियों ने 90 से अधिक अंक प्राप्त किए।
स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर विनय गोयल व प्रिंसीपल कृष्णा मिश्रा ने सभी बच्चों को बधाई दी और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। विनय गोयल ने बच्चों के अभिभावकों को भी बधाई देते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। विनय गोयल ने कहा कि कोरोना के बाद कई चुनौतियां आईं परंतु उसके बावजूद बच्चों व शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है कि स्कूल का परीक्षा परिणाम बेहतरीन रहा।

Related posts

माता कूष्माडा ने ही की है संसार की रचना: जगदीश भाटिया

Metro Plus

डॉ० ओमप्रकाश कादयान को तथागत सृजन सम्मान

Metro Plus

उपायुक्त ने की रैडक्रास सोसायटी की वैबसाइट लांच

Metro Plus