Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Manav Rachna द्वारा शहर में 13 जगहों पर स्वास्थ्य जांच कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 30 मई:
डॉ० ओपी भल्ला फाउंडेशन मानव रचना शैक्षणिक संस्थान की ओर से एनआईटी-5 स्थित राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 13वां स्वास्थ्य जांच व परामर्श शिविर आयोजित किया गया। इस सम्मापन शिविर में स्कूल के कुल 8 सौ बच्चों की स्वास्थ्य जांच और काउंसलिंग की गई।
इस कार्यक्रम के साथ फाउंडेशन की ओर से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए शहर के विभिन्न इलाकों में लगाए जा रहे स्वास्थ्य जांच शिविरों का सम्मापन हो गया। फाउंडेशन की और से इससे पहले शहर में सैक्टर-28 वृद्धाश्रम, सैक्टर-21, सैक्टर-19, एतमादपुर, गांधी कॉलोनी, दयालपुर, साईं धाम सैक्टर-86, मोहना, आईपी कॉलोनी, एनआईटी-5 और जीवन नगर में भी शिविर लगाए जा चुके हैं। जिनमें तकरीबन 37 सौ लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, डेंटल चैकअप, न्यूट्रिशन सलाह और स्वास्थ्य परामर्श का लाभ दिया गया है।
शिविर के दौरान संस्थान के डेंटल साइंसेज, फिजियोथेरेपी, पोषण और मनोविज्ञान ने विशेष सहयोग दिया। साथ ही संस्थान के फैकल्टी सदस्यों के साथ स्टूडेंट्स वॉलंटियर्स ने भी अहम भूमिका निभाई।

Related posts

गणपति हार्डवेयर सहित कई दुकानों/शोरूमों को MCF ने किया सील! देखें क्यों?

Metro Plus

साईंधाम मंदिर के सिलाई सैन्टर में सिलाई सीखने वाली महिलाओं का सर्टिफिकेट वितरित किए डिप्लोमा

Metro Plus

नकारात्मक की बजाए सकारात्मक व खोजी खबरों पर ध्यान दें पत्रकार: डा०अमित अग्रवाल

Metro Plus