Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

फरीदाबाद के छात्र-छात्राओं को जल्द मिलेगी हाईटेक लाइब्रेरी: DC विक्रम सिंह

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 30 मई:
जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि शहर के टाउन पार्क में एचएसवीपी द्वारा हाइटेक लाइब्रेरी का निर्माण किया जा रहा है। इस हाईटेक लाइब्रेरी में छात्र-छात्राओं को पढऩे का एक अच्छा माहौल व स्थान मिलेगा। जिसका लाभ उनके जीवन की सफलता पर पड़ेगा। उपायुक्त विक्रम सिंह ने सैक्टर-12 टाउन पार्क में निर्माणाधीन पुस्तकालय भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर रहे थे।
जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि जिले में बनने वाली इस लाइब्रेरी में एक ई लाइब्रेरी भी बनाई जाएगी जिससे यहां आने वाले सभी लोगों को पढऩे के लिए इंटरनेट की फैसिलिटी प्रदान की जाएगी। लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षा के उपयोगी पुस्तकें, इंटरनेट सेवा से जुड़ी कम्प्यूटर शिक्षा संसाधन, नेटवर्क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी उपलब्ध संसाधन का उपयोग कर परीक्षा की तैयारी आसान तरीके से कर अपना करियर बना सके। इसके साथ ही उन्होंने शहीद स्मारक का निरीक्षण कर उसके रख-रखाव में आ रही समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि लाइब्रेरी के निर्माण कार्य को 30 जून तक पूरा करे।
इस अवसर पर ईओ एचएसवीपी सिद्धार्थ दहिया, एसई संदीप दहिया, डीआईपीआरओ राकेश गौतम, राष्ट्र कवि दिनेश रघुवंशी सहित अन्य कई अधिकारीगण मौजूद थे।

Related posts

निगमायुक्त के समाधान शिविर में प्रॉपर्टी ID, पानी-सीवरेज, सड़कें व सफाई संबंधित समस्याओं का होगा निपटान! देखें कैसे?

Metro Plus

विकास एवं उन्नति के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करूंगा: विपुल गोयल

Metro Plus

इंटरनेशनल टैटू प्रदर्शनी 11 नवम्बर से फरीदाबाद में

Metro Plus