Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

तिगांव विधानसभा में बिछाया जा रहा सड़कों का जाल: राजेश नागर

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 25 जुलाई:
विधायक राजेश नागर ने करोड़ों की लागत से बनने वाली कौराली से चांदपुर तक सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। यह करीब डेढ़ महीने में बनकर तैयार हो जाएगी। उन्होंने वहां मौजूदा स्थानीय बुजुर्गों से नारियल फुड़वा शुभारंभ करवाया।
इस मौके पर विधायक राजेश नागर ने बताया कि कौराली से चांदपुर जाने वाली सड़क काफी जर्जर थी जिसके लिए टेंडर करवाकर आज काम शुरू करवा दिया है। इसके बन जाने से लाखों लोगों को लाभ होगा। उन्होंने बताया कि कौराली से फज्जुपुर को जाने वाली सड़क के निर्माण का भी टेंडर हो चुका था लेकिन ठेकेदार ने काम नहीं किया इसलिए उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है और दोबारा से टेंडर करवाए हैं जिसका काम भी जल्द ही शुरू हो जाएगा।
इस मौके पर विधायक राजेश नागर ने बताया कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाने का काम तेजी पर है। क्षेत्र के अंदर बाहर अनेक सड़कें बनाने का काम जारी है। जिससे लाखों लोगों को सहूलियत होगी। हमने इसी महीने अनेक सड़कों को बनाने का काम शुरू करवाया है वहीं बाहर से निकलने वाले हाइवे आदि का निर्माण भी पूरा होने पर हमारी जनता को बड़ी सहूलियत होगी। वहीं एक सवाल के जवाब में विधायक ने कहा कि यमुना जल के कारण हुए लोगों के नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट बनाई जा रही है। साथ ही अनेक लोगों को उनके नुकसान का मुआवजा देने का काम शुरू भी हो गया है। ऐसे में फसल, मकान अथवा सामान के नुकसान का आंकलन करने का काम जारी है, वहीं जिन लोगों को सरकारी पोर्टल पर आवेदन करने में दिक्कत आ रही है वह सीधे एसडीएम ऑफिस में भी मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह एक तरह की प्राकृतिक आपदा जैसी स्थिति है जिसमें केंद्र की नरेंद्र मोदी एवं राज्य की मनोहर लाल सरकारें जनता के साथ खड़ी हैं।
इस अवसर पर सरपंच फज्जूपुर कमल सिंह, पूर्व सरपंच बृजभान भाटी, ब्लॉक मैंबर कृष्ण पहलवान, पूर्व सरपंच सुभाष भाटी, पीडब्ल्यूडी एसडीओ प्रकाश लाल, अमन नागर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ललित नागर, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण हाडा, कैप्टन जयपाल भाटी, दयानन्द नागर, दीपक भाटी, रोहताश कान्हा, पूर्व सरपंच सुरेन्द्र बोहरा, खेमी ठाकुर, देवी बघेल, देव करण बघेल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related posts

MCF ने रिकवर किया 47.86 करोड़ से ज्यादा का टैक्स तो पुलिस विभाग से वसूले 20 लाख से ज्यादा: सलोनी शर्मा

Metro Plus

लखन सिंगला ने लोकसभा चुनावों में अवतार भड़ाना को जिताने का किया वादा

Metro Plus

अग्रवाल समाज ने किया अग्रकुल देवी महालक्ष्मी की रथयात्रा का भव्य स्वागत।

Metro Plus