Metro Plus News
उद्योग जगतफरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

CM ने डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र का लोकार्पण कर कहा, स्वस्थ जीवनशैली के लिए नियमित योगाभ्यास, साइकिलिंग और उचित खानपान जरूरी।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 2 सितंबर:
लगभग 35 करोड़ रूपए की लागत से बनकर तैयार हुए भारत विकास परिषद सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र का लोकार्पण आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा किया गया। इस डायग्नोस्टिक एवं डे-केयर अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करना पुण्य का कार्य है। भारत विकास ट्रस्ट द्वारा संचालित डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र में समस्त चिकित्सक गरीबों के प्रति सेवा भाव रखते हुए बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करें। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की 51 सदस्यीय टीम आरोग्य केंद्र का सुचारू रूप से संचालन कर रही है, जिसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर व्यक्ति स्वस्थ रहे और स्वस्थ बने, उन्हें ऐसे संस्थानों में इलाज के लिए नहीं आना पड़े।

साथ ही उन्होंने आमजन से नियमित योगाभ्यास का आह्वान करते हुए कहा कि नियमित योगासन करें और दौड़ लगाएं व साइक्लिंग करें। साथ ही खान-पान का ध्यान रखें, क्योंकि इन सबका शरीर को स्वस्थ रखने में अहम योगदान है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने का भी आह्वान किया ताकि वातावरण में ऑक्सीजन की भरपूर मात्रा उपलब्ध रहे।

आरोग्य केंद्र में मिलेगी सभी जरूरी चिकित्सा सुविधाएं:-
मुख्यमंत्री ने आरोग्य केंद्र का लोकार्पण करते हुए कहा कि इस आधुनिक अस्पताल में डायलिसिस सेंटर, नेत्र जांच, रेडियोलॉजी, कार्डियोलॉजी, जर्नल फिजिशियन, छाती एवं टीबी रोग विशेषज्ञ, जनरल सर्जन, बाल रोग विशेषज्ञ द्वारा जरूरी चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने परिसर में स्थापित ऑपरेशन थिएटर, जनरल वार्ड, आधुनिक प्रयोगशाला सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया और मरीजों व ट्रस्ट के सदस्यों से बातचीत भी की।

वर्ष 2023 को अंत्योदय आरोग्य वर्ष के रूप में मना रही सरकार:-
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार सार्थक कदम बढ़ा रही है। इतना ही नहीं प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2023 को अंत्योदय आरोग्य वर्ष के रूप में भी मनाया जा रहा है। सरकार की सोच है कि हरियाणा का प्रत्येक नागरिक स्वस्थ व खुशहाल हो और समृद्ध होते हुए देश व प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि फरीदाबाद जैसे मेट्रोपॉलिटन सिटी में इस तरह के संस्थानों का होना आम जनमानस के लिए जरूरी है। उन्होंने आरोग्य केंद्र के निर्माण पर खुशी जताते हुए कहा कि भारतीय विकास परिषद द्वारा लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए तैयार किया गया है। नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने में यह अस्पताल मील का पत्थर साबित होगा।

प्रोजेक्ट के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का स्वागत करते हुए संस्थान की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि परिषद द्वारा संचालित इस डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र पर करीब 35 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है। इस राशि से आरोग्य केंद्र में इलाज के लिए आने वाले लोगों को कम खर्च पर अच्छे उपचार की सुविधा प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक नरेंद्र गुप्ता, विधायक राजेश नागर, उपायुक्त विक्रम सिंह, पुलिस आयुक्त राकेश आर्य सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


Related posts

विधायक राजेश नागर का भतोला में स्थानीय ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

Metro Plus

Escorts के एलुमुनी ने वर्षों बाद मिलकर यादगार समय बिताया।

Metro Plus

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने शहीदों को याद कर उनको श्रद्वाजंलि दी

Metro Plus