Metro Plus News
फरीदाबाद

सरस्वती शिशु सदन के छात्रों व अध्यापकों ने स्वच्छ भारत अभियान से जुडऩे की शपथ ली।

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 01दिसम्बर: स्वच्छ भारत अभियान की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए सरस्वती शिशु सदन के छात्रों व अध्यापकों ने इस अभियान से जुडऩे की शपथ ली। सभी छात्रों व अध्यापकों ने शपथ ली कि वे देश स्वच्छ बनाने में अपने भाई-बहनों व सगे सबंधियों को भी प्रेरित करेंगे। इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंंचे जिला फरीदाबाद बार कौंसिल के अध्यक्ष जेपी अधाना ने विद्यालय के सभी छात्रों व शिक्षकों को अभियान से जुडऩे की शपथ दिलाई।
इस मौके पर जेपी अधाना ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सपना था कि भारत पूरी तरह से स्वच्छ और स्वस्थ हो। प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर स्वच्छ भारत निर्माण की शुरूआत कर एक सराहनीय कदम उठाया है। लेकिन इस अभियान को पूरा करने में देश के हर नागरिक की आहूति डाली जानी आवश्यक है। श्री अधाना ने कहा कि स्वच्छता व स्वास्थ्य एक दूसरे पूरक हैं। हमारे आस पास स्वच्छता होगी तभी हम पूरी तरह से स्वस्थ रह सकते है।
इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन वाईके माहेश्वरी ने कहा कि आज हम सभी शपथ लें कि सभी अपने साथ पांच-पांच साथियों को स्वच्छता से जोडें़ तथा आगे उन्हे भी पांच-पांच लोगों को जोडऩे के लिए प्रेरित करें।
इस मौके पर विद्यालय के नन्हे मुन्हे छात्रों ने लघु नाटिका के माध्यम से भी स्वच्छता अभियान से जुडऩे का संदेश दिया। विद्यालय की साईंस अध्यापिका वंदना शर्मा व कॉर्मस प्राध्यापक व कॉर्डिनेटर महेश भारद्वाज ने जेपीद अधाना का बुक्का देकर स्वागत किया।Saraswati Photo-1Saraswati Photo-2

Related posts

Modern DPS में एक दिवसीय सड़क सुरक्षा महोत्सव का आयोजन किया गया

Metro Plus

उच्च शिक्षा में मदद करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है: पालन्दे महाराज

Metro Plus

FLCC द्वारा आयोजित ‘जश्न-ए-फरीदाबाद’ में मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे शिरकत

Metro Plus