Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

नए बिजली कनेक्शन की केबल अब बिजली निगम उपलब्ध करवाएगा: अमित खत्री

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
फरीदाबाद/हिसार, 20 अक्टूबर:
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम यानि डीएचबीवीएन अपने उपभोक्ताओं को अब स्वयं सर्विस कनेक्शन केबल उपलब्ध करवाएगा। यह जानकारी देते हुए डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक अमित खत्री ने बताया कि डीएचबीवीएन के पास सिंगल फेस के नए कनेक्शन जारी करने के लिए पीवीसी केबल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। निगम ने सभी ऑपरेशन उपमंडल कार्यालय में उसका अग्रिम आवंटन/अलॉटमेंट करा दिया है।

प्रबंध निदेशक अमित खत्री ने बताया कि अब से यदि आवंटन के बावजूद उपभोक्ताओं से पीवीसी केबल मांगने की कोई शिकायत सामने आती है तो इसे बहुत गंभीरता से लिया जाएगा और दोषी अधिकारी एवं कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संदर्भ में सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त और सावधानीपूर्वक अनुपालन के लिए उचित निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि बिजली निगम के स्टोर में पर्याप्त केबल उपलब्ध है। नए कनेक्शन को ध्यान में रखते हुए सभी ऑपरेशन उपमंडल के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सिंगल फेस के नए कनेक्शन जारी करने के लिए निगम के पास उपलब्ध एलटी पीवीसी केबल का ही उपयोग करें। इस संबंध में संबंधित उपभोक्ताओं से फीडबैक लें और यह सुनिश्चित करें कि आवेदक से फील्ड स्टॉफ द्वारा किसी पीवीसी की मांग नहीं की जा रही है तथा उपभोक्ता को शीघ्र ही नया बिजली कनेक्शन जारी करें।

इसके अलावा फील्ड कार्यालयों की सुविधा के लिएए उनके मासिक उपभोग के आधार पर सिंगल फेस कनेक्शन जारी करने के लिए 15 दिनों की औसत आवश्यकता के बराबर पीवीसी केबलों को अग्रिम रूप से आवंटित करने का निर्णय लिया गया है। उपयोग की गई मात्रा के विरुद्ध पुन: पूर्ति संबंधित उपमंडल से उपयोग प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद कर दी जाएगी।

Related posts

Mr. Manohar Lal being presented with a memento during the concluding ceremony of Ratnawali Festival at Kurukshetra University…

Metro Plus

वासदेव अरोड़ा को वार्ड नम्बर-33 में पटेल नगर और सैक्टर-4आर में मिला भारी जनसमर्थन

Metro Plus

BJP नेता टिपरचंद शर्मा ने किया एंटीजन डाइग्नोस्टिक मशीन से होने वाले कैंप का शुभारंभ।

Metro Plus