Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

झाडिय़ों में फिर मिली नवजात बच्ची, पढ़े पूरी खबर

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 4 दिसंबर:
आज करीब 1.30 बजे पुलिस को एक नवजात बच्ची के झाडि़य़ों में पड़े होने की सूचना मिली जिस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए मौके पर महिला थाना बल्लबगढ़ मौके पर पहुंची और बच्ची को तुरंत बीके अस्पताल पहुंचाकर तथा थाना आदर्श नगर पुलिस टीम द्वारा बच्ची का बीके अस्पताल में इलाज करवाकर जान बचाने का सराहनीय कार्य किया है। मामले में डीसीपी बल्लबगढ़ राजेश दुग्गल ने महिला पुलिस द्वारा तत्पर्ता से बच्ची को अस्पताल ले जाकर भर्ती करने पर टीम को प्रशंसा पत्र व नगद पुरस्कार देने को कहा है।
पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की मलेरना रोड़ पर एक नवजात बच्ची झाडिय़ां में पड़ा है जो ठंड से कांप रहा है। पुलिस टीम ने बिना देरी के तुरन्त मौके पर पहुंचे। वहां से बच्ची को बरामद कर। पुलिसकर्मियों ने बच्ची को तुरंत एक कपड़े और तौलिया में लपेटा तथा बिना देरी किए उसे लेकर तुरंत बीके अस्पताल पहुंचे। वहां पर पहुंचते ही बच्चे को तुरंत उपचार दिया गया। बच्ची अब सुरक्षित है। नवजात बच्ची के पैर पर एक टैग है जिस पर लिखा हुआ है। बेबी ऑफ नीतू का टैग है।

पुलिस टीम के द्वारा फरीदाबाद के सभी अस्पतालो के रिकॉर्ड चेक किए जा रहे है। रास्ते में लगे सीसीटीवी चेक किए जा रहे है। आरोपियों के खिलाफ नियम अनुसार कानूनी कार्यवाही की जाएगी। आगर किसी को बच्ची के माता-पिता के बारे मे सुचना मिल तो पुलिस को डायल 112 पर सूचित करें।

Related posts

शहीदों की शहादत को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता: सीमा त्रिखा

Metro Plus

Chief Minister Mr. Manohar Lal presiding over a meeting regarding discontinuing the stage of interview for junior level posts

Metro Plus

भ्रष्टाचार उजागर: विजिलेंस ने HPSC के डिप्टी सेक्रेटरी एवं HCS अधिकारी को किया 1.08 करोड़ के साथ गिरफ्तार:

Metro Plus