Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

खास मकसद के लिए होती है महापुरुषों की शहादत: लखन सिंगला

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 21 सितम्बर: किसान मजदूर कॉलोनी की नूरी मस्जिद व मदरसा से शोहदाए करबला की याद में जूलूसे मोहर्रम निकाला गया। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखन कुमार ङ्क्षसगला ने कहा कि महापुरुषों की शहादत खास मकसद के लिए होती है और उससे अनंत काल तक दिशा-निर्देशन होता रहता है।
किसान मजूदर कॉलोनी से जूलूस आरंभ करने के मौके पर पहुंचे लखन कुमार सिंगला ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मुस्लिम समाज ताजिया निकालते हैं। यह दुख का अवसर होता है लेकिन हमें याद रखना होगा कि उन्होंने शहादत क्यों दी। हमेशा ध्यान रखें कि शहादत के खास कारण होते हैं जो समाज की रक्षा और भविष्य में नीति निर्देश देने के होते हैं।
इस मौके पर सिंगला ने समस्त मुस्लिम समाज से अपील की कि वह इन शहादतों को याद कर देश और समाज को आगे बढ़ाने के लिए एकजुटता दिखाएं। उन्होंने सभी से अपील की कि देश में किसी भी प्रकार की जातीय अथवा धार्मिक विद्वेष को बढ़ाने वाली कोशिशों को नकारें और किसी के बहकावे में बिल्कुल न आएं। उन्होंने सभी को मिलजुलकर रहने और देश को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करने की बात कही। सिंगला ने कहा कि हमारे राजनैतिक विचार अलग हो सकते हैं लेकिन हमारे देश के प्रति एक ही विचार होने चाहिए और वह देशप्रेम है।
इस अवसर पर ताजिए के संयोजक जावेद अली खान, समाजसेवी विनोद भाटी, पवन सैनी, मौलाना नईम, नितिन सिंगला, वजीरा बाबा, नसीम हाफिज, ताहिर अली, आरिफ अली, आसिफ अली, जिसान अली, साहिल, सलाउद्दीन, रामजी लाल, अरबाब, मनीष, आबिद, सोनू, उसमान, जमील, सराफत, ईदरीश, भरत लाल, छोटे लाल, समशाद, फरदीन, कमरूद्दीन आदि अनेक हिंदू मुस्लिम भाई मौजूद रहे।

Related posts

Tata Financial Services सैक्टर-16 हुडा मार्किट में खोली अपनी नई ब्रांच

Metro Plus

DPS-19 प्रिंसिपल ने स्कूल की आमदनी व खर्चा दिखाने से किया इंकार, गुस्साए पेरेंट्स ने जमकर किया विरोध प्रदर्शन ।

Metro Plus

Was denied Nobel Prize as I am black, says Ramdev

Metro Plus