Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

डायनेस्टी इंटरनेशनल में धूमधाम से मनाया गया स्कूल का वार्षिकोत्सव।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 16 दिसंबर:
डायनेस्टी इंटरनेशनल विद्यालय में प्रधानाचार्य नितिन वर्मा के दिशा-निर्देशन में कक्षा 5वीं व 6ठी के लिए Triumphia नामक वार्षिकोत्सव का आयोजन किया। जिसकी शैली बॉलीवुड पर आधारित थी। उत्सव का आरम्भ विद्यालय के चेयरमैन एवं मुख्यातिथि डॉ. आरएस वर्मा ने दीप प्रज्जवलन कर किया। इस अवसर पर विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती कल्पना वर्मा द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया जिसमें सम्पूर्ण वर्ष की उपलब्धियों का वर्णन किया गया।
वार्षिकोत्सव Triumphia का प्रारंभ ऑर्कस्ट्रा द्वारा संगीत की मधुर लहरों के साथ किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने अनेक प्रकार के कविता पाठ, भाषण की अत्यंत उत्साह से प्रस्तुति दी। साथ ही बच्चों ने उत्साहवर्धक संवादों की प्रस्तुति दी। छात्रों ने प्रसि़द्व बॉेलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी एंव हैलेन द्वारा अभिनीत नृत्यों की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। छात्रों ने प्रसिद्व फिल्म शोले और पड़ोसन पर आधारित नाट्य द्वारा वातावरण को हास-परिहास एवं मनोरंजन से भर दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन एवं मुख्यातिथि ,निर्देशिका तथा प्रधानाचार्य ने मेधावी छात्रों को पुरस्कार भी दिए।
विद्यालय में आए हुए सभी अभिभावकों ने कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की। राष्ट्रीय गान के साथ ही अत्यन्त गरिमापूर्ण तरीके से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Related posts

Vidyasagar इंटरनेशनल स्कूल में वल्र्ड लेबर डे सेलिब्रेट किया गया

Metro Plus

फीस बढ़ोतरी मामले में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा हरियाणा अभिभावक एकता मंच

Metro Plus

विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए कार्यक्रम का आयोजन

Metro Plus