Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

कृष्ण भारद्वाज बने रुंधी रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति के मेंबर।

Metro Plus की रिपोर्ट।

पलवल, 17 दिसम्बर: गांव लड़ियाका निवासी कृष्ण भारद्वाज जोकि भाजपा युवा मोर्चा से जिला सह मीडिया प्रभारी है, को रेलवे बोर्ड  (भारत सरकार ) ने रुंधी रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति का सदस्य बनाया है रेलवे स्टेशन से संबंधित समस्याओं को दूर करवाने के मद्देनजर उनको यह एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। 

इससे पहले भी कृष्ण भारद्वाज कई सामाजिक संस्थाओं में अलग-अलग पदों पर रह चुके हैं। भारद्वाज की राजनीति में भी एक अच्छी पकड़ है और भाजपा नेताओं में पिछले 10 -11 साल से उनके अच्छे खासे सम्बन्ध हैं। 

कृष्ण भारद्वाज ने पलवल भाजपा जिलाध्यक्ष चरणसिंह तेवतिया व मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और समस्त भाजपा नेतृत्व का इस नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त किया है। 

उन्होंने कहा है कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी है गई है, उसे वे पूरी निष्ठा ईमानदारी से निभाएंगे।

Related posts

HPSC ने आयोजित किया केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के लिए सम्मान समारोह

Metro Plus

भारत जोड़ो यात्रा ने उड़ाई भाजपा सरकार की नींद: भूपेंद्र हुड्डा

Metro Plus

FMS स्कूल में गांधी जयंती व शास्त्री जयंती समारोह का आयोजन

Metro Plus