Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

पिछले साल 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी के सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया गया था

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 2 अक्तूबर:
फोटोजर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में केन्द्रीय राजयमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और सीपीएस सीमा त्रिखा ने पौधा रोपण किया। उसके उपरांत लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में पौधों का बहुत महत्व हैं, प्रत्येक मनुष्य विशेष दिवस, कार्यक्रम पर एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल की जिम्मेवारी लें। सीपीएस सीमा त्रिखा ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में फोटोजर्नलिस्ट बहुत ही महत्वपूर्ण कड़ी होती है। मीडिया लोकतंत्र का सच्चा एवं अच्छा प्रहरी होता है। निगमायुक्त अशोक शर्मा ने मीडिया को जनता एवं प्रशासन के बीच संवाद का एक महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
बीके अस्पताल के मुख्य गेट के निकट मीडिया प्वाइंट पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यअतिथी के रूप में पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, मुख्यसंसदीय सचिव सीमा त्रिखा एवं निगमायुक्त अशोक शर्मा ने फोटोजर्नलिस्ट एसोसिएशन के कार्यालय परिसर में पौधारोण किया। उसके उपरांत अपने संबोधन में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने उपस्थित लोगों को साफ-सफाई अभियान के प्रति जागरूक किया। शहर में जगह-जगह लोगों ने झाडू उठाकर सफाई अभियान में हिस्सा लिया और महान पुरुषो को याद किया। इस अवसर पर केंद्रीय राजयमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और सीपीएस सीमा त्रिखा ने जहां पौधा रोपण किया वहां लोगों को सफाई और स्वच्छ भारत मिशन के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर उन्होंने गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुभकामनाये दी उन्होंने कहा की पिछले साल 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी के सपने को साकार करने के लिए देश के प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया गया था तब से सभी देशवासी इस सपने को साकार करने में लगे हुए है उन्होंने कहा की जैसे हर रोज शरीर की सफाई करना जरुरी है वैसे ही शहर की सफाई करना भी उतना ही जरूरी है उन्होंने कहा की आज पूरे फरीदाबाद में लोग जोर-शोर से सफाई अभियान चला रहे है उन्होंने इस अभियान का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया और कहा की आज देशवासी अपने लोकप्रिय प्रधानमंत्री के सपनो को साकार कर रहे है।
बीके अस्पताल के निकट स्थित फोटोजर्नलिस्ट एसोसिएशन कार्यालय अथार्थ मीडिया प्वाइंट पर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा एवं निगमायुक्त अशोक शर्मा का बुके देकर स्वागत किया गया। एसोसिएशन के प्रधान शिवकुमार, उपप्रधान मुकेश मंडल, महासचिव गौरव चौधरी, कोषाध्यक्ष योगेश गौतम, सचिव जोगेंद्र शर्मा, प्रेससचिव संदीप गठवाल, पूर्व प्रधान राजेश पुंजानी, पूर्व प्रधान सुभाष शर्मा, वरिष्ठ फोटोजर्नलिस्ट ओमप्रकाश पांचाल, दुष्यंत त्यागी, पंकज सविता के अतिरिक्त मिशन जागृति के महासचिव प्रवेश मलिक, युवा भाजपा नेता प्रेमकृष्ण आर्य उर्फ पप्पी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
PJA FBD--3

PJA FBD--7

PJA FBD--0

Related posts

पुलिस पब्लिक का रिश्ता बेहद करीबी: CP हनीफ कुरैशी

Metro Plus

गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने और अमीर दिखाने के चक्कर में करता था स्नेचिंग।

Metro Plus

KL Mehta School ने 12वीं परीक्षा में अपना परचम लहराया

Metro Plus