Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

आर्थिक रूप से कमजोर अग्रवाल परिवार की शादी के लिए अग्रवाल सेवा सदन आगे आया।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 16 जनवरी:
बिन पिता के अपने भाई की शादी कर रही एक युवती की मदद के लिए अग्रवाल सेवा सदन की टीम ने परिवार की आर्थिक मदद कर एक सराहनीय कार्य किया है।

अग्रवाल सेवा सदन सेक्टर-11 के प्रधान एवं प्रमुख समाजसेवी विष्णु गोयल जी ने बताया कि इंदिरा कॉलोनी दीपक मंगला जिसके पिता नहीं हैं, की 22 जनवरी को शादी है। यह शादी दीपक की बहन ख़ुशबू मंगला कर रही है जोकि आर्थिक रूप से कमजोर है। इसी के चलते अग्रवाल सेवा सदन सेक्टर-11 के सदस्यों द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर अग्रवाल परिवार की इस कन्या ख़ुशबू मंगला के भाई की शादी के लिए उसे जहां 51 हजार की सहयोग राशि नगद प्रदान की गई वहीं शादी के लिए 22 जनवरी को अग्रवाल सेवा सदन का भवन भी नि:शुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस सहयोग राशि का भेंट करते वक्त पूर्व प्रधान रामकुमार गोयल, राजेंद्र बंसल एवं संस्था की कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य सतनारायण बंसल, महासचिव अरुण सर्राफ, कोषाध्यक्ष तथा अग्रवाल सेवा सदन के प्रधान विष्णु गोयल विशेष तौर पर मौजूद थे।

अग्रवाल सेवा सदन के प्रधान विष्णु गोयल ने बताया कि उनकी संस्था अग्रवाल सेवा सदन समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम करती रहती है और आगे भी करती रहेगी। संस्था की कार्यकारिणी ने विचार किया और निर्णय लिया है कि भविष्य में इस वर्ष के अंदर जैसे ही 4-5 जोड़े शादी के लिये तैयार हो जाएंगे, उनकी शादी सामूहिक रूप से संस्था द्वारा नि:शुल्क कराई जाएगी।

Related posts

Rotary : 12 फरवरी को तय होगा किसके सिर होगा डिस्ट्रिक गवर्नर यानि DGND का ताज, चुनावी सरगर्मी हुई तेज।

Metro Plus

हरियाणा में अब नहीं होंगी फाईनल ईयर की परीक्षा, उच्चतर शिक्षा विभाग ने किए आदेश जारी।

Metro Plus

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नव-नियुक्त चेयरमैन सुरेन्द्र तेवतिया का जोरदार स्वागत

Metro Plus