Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

BJP जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान कर पार्टी कार्यकर्ताओं को नया संदेश दिया।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 16 जनवरी:
भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने पदभार ग्रहण करने के बाद पार्टी के संगठनात्मक कार्यों के साथ-साथ संगठन के उन सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका सम्मान करना शुरू किया है जो दशकों से पार्टी संगठन के साथ जुड़े रहे हैं।

जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने अपने इस अभियान की शुरुआत ग्यासीराम शर्मा को राम दरबार भेंट कर उनका सम्मान कर की जो जनसंघ के समय से एक कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी से जुड़े रहे हैं।
उसके बाद राजकुमार वोहरा ने पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दीप भाटिया और पूर्व विधायक आनंद शर्मा के निवास स्थान पर पहुंचकर उनसे मुलाक़ात की और पुष्पगुच्छ देकर उनका सम्मान कर उनसे आशीर्वाद लिया।

पूर्व विधायक आनंद शर्मा व पूर्व जिला अध्यक्ष दीप भाटिया नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा के उनके घर आने से बहुत अभीभूत हुए। सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक कार्यों में राजकुमार वोहरा को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया और जिला अध्यक्ष वोहरा को जिला अध्यक्ष के नव-दायित्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सब केवल भाजपा में ही संभव है कि एक सामान्य कार्यकर्ता भी अध्यक्ष बन सकता है।

जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने बताया कि आज भी जनसंघ के समय के जो वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद हैं, उनके संस्मरण सुनने के बाद उनके प्रति श्रद्धा का भाव प्रकट होता है। इसके अलावा भाजपा के ऐसे वरिष्ठ कार्यकत्र्ता जो दशकों से पार्टी से जुड़े रहे हैं, उनसे मिलकर एक नई ऊर्जा का संचार होता है और नये कार्यकर्ताओं को निष्ठा से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

राजकुमार वोहरा ने बताया कि ऐसे सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मिल और उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है जिनके पुरुषार्थ के कारण भाजपा आज पूरी दुनिया में सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी के तौर पर उभरी है। आज भाजपा की सुदृढ़ एवं संपन्न स्थिति है, ये भाजपा के उन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत एवं लगन का ही परिणाम हैं जिन्होंने दशकों से पार्टी की सेवा की है।

श्री वोहरा ने बताया कि सन 1984 में 2 सीट जीतने वाली भाजपा पार्टी आज पूर्ण बहुमत के साथ देश में 10 साल से राज कर रही है। इसके अलावा हरियाणा समेत देश के आधे से ज्यादा राज्यों में भाजपा की सरकार हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की प्रगति के लिए हर तरह से कार्य कर रहे हैं। मोदी आज श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी और अटल बिहारी बाजपेयी जी के पदचिह्नों पर चलते हुए भारत का नेतृत्व कर रहे हैं। इस कारण आज भारत विश्व में विशाल शक्ति के तौर पर उभरा है।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने रचा विकास का इतिहास: अजय गौड़

Metro Plus

बाजार से कोई भी सामान खरीदते समय गुणवत्ता मानकों का पूरा ध्यान रखें: परमजीत चहल

Metro Plus

स्वच्छता अभियान को लेकर साईकल यात्रा पर निकले जयदेव राउत का स्वागत किया भाजयुमो ने

Metro Plus