Metro Plus News
गुड़गांवफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

सहकारी समितियों में अनियमितताओं की जांच करेगी अब स्पेशल टास्क फोर्स।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
चंडीगढ़, 28 फरवरी:
सहकारी समितियों में करोड़ों का घोटाला उजागर होने और इस मामले में कई अधिकारियों की गिरफ्तारी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गंभीरता से लिया है।
इस मामले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कड़े कदम उठाते हुए आज हरियाणा विधानसभा में कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में सहकारी समितियों में अनियमितताओं की जांच के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो के अंतर्गत एक स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। यह टास्क फोर्स वर्ष 1992 से लेकर आज तक बनी सभी सहकारी समितियों में अनियमितताओं की जांच करेगी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि राज्य सरकार ने समितियों का ऑडिट करवाया है और स्वत: संज्ञान लेकर मामला जांच के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो को सौंपा है। इसके साथ ही पैसे की रिकवरी के लिए विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों की प्रॉपर्टी अटैच की गई है।

Related posts

सैक्टर-17 मार्किट एसोसिएशन ने आरके चिलाना को चीफ एडवाईजर की जिम्मेवारी सौंपी

Metro Plus

हरियाणा में युवाओं को मिले बेहतर पायलट ट्रेनिंग सुविधाएं: विपुल गोयल

Metro Plus

फर्जी पेरेंट्स एसोसिएशनों के नाम पर राजनीति करना चाहता है अभिभावक एकता मंच

Metro Plus