Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

हर क्षेत्र में पुरूषों के बराबर कार्यरत है महिलाएं: आर.के. चिलाना

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 8 फरवरी:
एनआईटी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित टाइम इक्विपमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी टाटा हिताची में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया।
इस दौरान निदेशक आर.के चिलाना, विशाल परनामी और सचिन चिलाना ने कंपनी में कार्यरत महिला कर्मचारियों सोनिया, राजविंदर कौर, आकांशा, सरिता, शिवांगी, वर्षा, पूर्णिमा, छवि, पूनम, सुमन, लवली आदि को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनकी भागेदारी के लिए उनको प्रोत्साहित किया।

आर.के. चिलाना ने कहा कि भारत जैसे देश में नारी को पूजा जाता है, नारी अपने हर स्वरूप में प्यार, त्याग और तपस्या की देवी है, मौजूदा समय की बात की जाए तो आज हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है। अब वह समय नहीं जब महिलाएं केवल घर संभालती थी, बल्कि अब महिलाएं घर चलाने के साथ-साथ हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ अपनी भागेदारी निभा रही है। महिलाओं के लिए मनुष्य के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने सभी को महिला दिवस और महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए सभी के मंगल जीवन की कामना की।

इस अवसर पर धु्रव खोसला, बलराम, सनी ग्रोवर, राकेश भाटी, भरत, पुनीत, श्रीकांत, शुभम और अरविंद त्यागी भी उपस्थित थे। अंत में चॉकलेट वितरण भी हुआ। प्रबंधन ने सभी महिलाओं को भेजने का भी निर्णय लिया कर्मचारियों को एक मूवी शो के लिए बुलाया गया। जिस पर सभी महिलाओं ने अपनी बात रखी तथा सभी महिला कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Related posts

कोरोना संक्रमित फरीदाबाद की एकमात्र महिला मरीज का देखो आज क्या हुआ?

Metro Plus

ईनर व्हील ने भनकपुर गांव को किया एडोप्ट, 27 को किया जाएगा मेगा ट्री प्लॉनेटेशन

Metro Plus

अलग-अलग पार्टी के टिकट दावेदारों पर हो सकती है एफआईआर दर्ज! जानें क्यों?

Metro Plus