Metro Plus News
उद्योग जगतफरीदाबादराष्ट्रीयरोटरीहरियाणा

कोरोना संक्रमित फरीदाबाद की एकमात्र महिला मरीज का देखो आज क्या हुआ?

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की खास रिपोर्ट
फरीदाबाद, 24 मार्च:
मैट्रो हॉस्पिटल में 15 मार्च से भर्ती महिला मरीज की कोरोना संक्रमित रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। महिला के परिजनों और डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि की है। महिला के पति ने इसे अपनी पत्नी का नया जीवन बताते हुए इसके लिए मैट्रो हॉस्पिटल के डॉक्टरों और स्टॉफ विशेषकर डॉ० बंसल का दिल से आभार जताया है जिनके अथक प्रयासों और मेहनत से उनकी पत्नी को नया जीवन मिला है। यही नहीं, उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पत्नी के संपर्क में जो भी 64 लोग थे, वो भी पूरी तरह से ठीक हैं। वहीं डॉ० बंसल ने इस सफलता के लिए अपनी पूरी टीम को मुबारकबाद दी है।
ध्यान रहे कि फरीदाबाद में कोरोना की यही एकमात्र कोरोना संदिग्ध महिला मरीज थी जिसकी टेस्ट रिपोर्ट दिल्ली की लेब से पोजोटिव आई थी।
अब जब मैट्रो हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पूरी मेहनत कर सोमवार को इन मरीज का टेस्ट कर दोबारा से दिल्ली से ही रिपोर्ट मंगवाई तो अब वह नैगेटिव आई है।
काबिलेगौर रहे कि मैट्रो प्लस ने 20 मार्च को इस मामले में खबर निकाली थी कि मैट्रो हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम की मेहनत रंग लाई और महिला मरीज खतरे से बाहर। जोकि आज रिपोर्ट नैगेटिव आने के बाद सच साबित हुई।

Related posts

GST Return ना भरने पर मिल सकती है व्यापारी को सजा: आयुष अग्रवाल

Metro Plus

टॉप-20 भावी स्मार्ट शहरों में शुमार करवाने के लिए भास्कर ने ली शिक्षण संस्थानों की बैठक

Metro Plus

चालानों में घपला करने वाले रतन सिंह जैसे ट्रैफिक पुलिसकर्मी राडार पर, जाएंगे जेल!

Metro Plus