Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

कार्यकर्ताओं के दम पर मोदी को तीसरी बार बनायेंगे प्रधानमंत्री: राजकुमार वोहरा

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 13 फरवरी:
पूर्व जनसंघ नेता स्व० दीपचंद भाटिया की पारिवारिक सदस्य एवं महिला समाजसेवी रेणु राजन भाटिया ने भाजपा का दामन थामा है। मोदी की जन-कल्याणकारी नीतियों और गरीबों को समर्पित भाजपा सरकार में अपनी आस्था जताते हुए रेणु राजन भाटिया ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने रेनू राजन भाटिया व अन्य महिलाओं और लोगों का भाजपा में आने पर स्वागत किया और पटका पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई।

इस सदस्यता ग्रहण अवसर पर पार्टी के जिला महामंत्री सुरेन्द्र जांगड़ा, जिला उपाध्यक्ष सुखबीर मलेरना एवं पंकज रामपाल, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजू ठाकुर, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष राजबाला सरदाना और ओबीसी मोर्चे के जिला अध्यक्ष भगवान सिंह और महिला मोर्चे की कार्यकत्र्ता उपस्थित रही।

जिन लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की उनमें सुषमा मक्कड़, वंदना, प्रभा रात्रा, रजनी बहल, सीमा, सुनैना भाटिया, मंजू यादव, महक गेरा, आशा भाटिया, मलिका गांधी, सुनीता कुकरेजा, प्रभा अरोड़ा, राजन भाटिया, राकेश भाटिया, संजय अरोड़ा, दिनेश भाटिया, देवेन्द्र अरोड़ा, संदीप गुप्ता, यश गुप्ता, महेश, मुकेश गुप्ता, महेश कुकरेजा, देवेन्द्र वर्मा, मदन अनेजा, करण गुल्यानी, डॉक्टर अनिल भाटिया, मीरा भाटिया दिनेश डाबरा, कृष्ण चंदीला, दिनेश भाटिया आदि शामिल थे।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने कहा कि मोदी मनोहर की डबल इंजन की सरकार से देश और प्रदेश की जनता लगातार सशक्त हो रही है और देश में विकास की रफ्तार बढ़ी है। देश की जनता की मोदी में पूरी आस्था है और जनता ने तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। लोगों का भाजपा को जॉइन करना लगातार जारी है और सभी नए सदस्यों के जुडऩे से पार्टी संगठन लगातार मजबूत होता जा रहा है। पार्टी के कार्यकर्ताओं के पुरूषार्थ और जनता के विश्वास के दम पर भाजपा पहले से ज्यादा सीट जीतकर मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनायेंगे।

वहीं भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद रेनू राजन भाटिया ने कहा कि मोदी देश के गरीब, पिछड़े, युवा और महिला सबके कल्याण की चिंता करने वाले ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जिनके 10 वर्षों के कार्यकाल में जनता सशक्त हुई है और देश का चंहुमुखी विकास हुआ है। आजादी के बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सही मायनों में देश को एक ऐसी सरकार मिली है जिसने विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाने का कार्य किया है।

Related posts

लखन सिंगला के निवास पर हुआ राज्यसभा सांसद का जोरदार स्वागत

Metro Plus

हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, विपुल गोयल ने विधानसभा से जताया देवतुल्य जनता का आभार

Metro Plus

मेयर सुमन बाला ने सफाई कर्मचारियों के लिए हाजरी शेड का किया उद्वघाटन

Metro Plus