Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

बेईमान पार्टी कांगेस के साथ ना जाकर मोदी और भाजपा के साथ जुडऩे का बनाया मन: धर्मवीर भडाना

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 28 मार्च:
मोदी जी में जनता का विश्वास तो बढ़ा ही है बल्कि विभिन्न दलों के नेताओं का भी भरोसा लगातार बढ़ रहा है और यह इसलिए बढ़ रहा है क्योंकि मोदी जी की सोच है नेशन फस्र्ट। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने धर्मबीर भड़ाना और उनके साथियों का भाजपा परिवार में जुडऩे पर यह कहा।

फरीदाबाद के डिलाइट होटल में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना ने मोदी के विकसित भारत और गरीब कल्याण की नीतियों में आस्था जताते हुए आम आदमी पार्टी के अपने साथी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हुए। भाजपा के जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य धर्मवीर भड़ाना और आम आदमी पार्टी के अन्य पदाधिकारियों को भाजपा का पटका पहनाकर भाजपा में उनका स्वागत किया और भाजपा की सदस्यता दी।
फरीदाबाद के मौजूदा सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, प्रदेश के उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा, शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, विधायक नरेन्द्र गुप्ता, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़, भाजपा जिला अध्यक्ष राज कुमार वोहरा, यशवीर डागर, सतीश फागना की उपस्थिति में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। उनके साथ आम आदमी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुनील ग्रोवर, जिला सचिव मेहरचंद, लोकसभा के सह-सचिव तेजवंत सिंह बिट्टू, जिला किसान सेल के अध्यक्ष हंसराज दायमा, जिला उपाध्यक्ष सुभाष बघेल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चंचल तंवर, जसप्रीत सचदेवा, पंकज भड़ाना, अजय खटाना, दीपांशु शर्मा, मास्टर नरेश शर्मा, तेजेन्द्र हर्षाना आदि अन्य कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा।

जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने भाजपा संगठन में सभी का स्वागत करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों में अपनी आस्था जताते हुए आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धर्मबीर भड़ाना के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ली। वोहरा ने कहा कि लगातार कार्यकर्ताओं के जुडऩे से भाजपा का परिवार बढ़ रहा है और धर्मवीर भड़ाना और सभी कार्यकर्ताओं के पार्टी में जुडऩे से निश्चित तौर पर पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना आम आदमी पार्टी की अपने जिले की टीम के साथ भाजपा और मोदी में अपनी आस्था जताते हुए आज भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं, उनका दिल से स्वागत और हार्दिक अभिनंदन करता हूं। मोदी की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर लगातार अन्य दलों के नेता भाजपा परिवार से जुड़ रहे हैं और भाजपा का परिवार लगातार बढ़ रहा है। मोदी में जनता का विश्वास तो बढ़ा ही है बल्कि विभिन्न दलों के नेताओं का भी भरोसा लगातार बढ़ रहा है और यह इसलिए बढ़ रहा है क्योंकि मोदी की सोच है नेशन फस्र्ट। मोदी ने आने वाले वर्षों में विकास के जो टारगेट सेट किए हैं निरूसंदेह उनको पूरा करेंगे। धर्मवीर भड़ाना और उनकी टीम के भाजपा के साथ जुडऩे से फरीदाबाद में भाजपा और मजबूती के साथ अपना परचम फहराएगी। कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि मोदी के कामों को देखते हुए आने वाले समय में और दलों के नेता भाजपा में जुड़ेंगे और मैं यह विश्वास दिलाता हूं धर्मवीर भड़ाना और उनके साथियों एवं अन्य दलों से आए नेताओं को भाजपा में पूरा मान सम्मान मिलेगा ।

धर्मवीर भड़ाना ने भाजपा परिवार से जुडऩे के बाद कहा कि मैंने और मेरी टीम के साथियों ने हमेशा जनता की आवाज उठाई है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिनका सपना है भारत को विकसित बनाना उनकी नीतियों से प्रभावित होकर प्रधानमंत्री मोदी के सपने को पूरा करने में सहयोग करने के लिए मैंने और मेरे साथियों ने भाजपा का दामन थामा है। हम मोदी और फरीदाबाद में कृष्णपाल गुर्जर के सपने को पूरा करने में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जिसका जन्म कांग्रेस के भ्रष्टाचार के कारण हुआ था, आज उसी भ्रष्ट कांग्रेस पार्टी के साथ आम आदमी पार्टी ने गठबंधन कर लिया है, जिससे उनका विश्वास आम आदमी पार्टी से उठ गया है और इसी कारण हमने एक बेईमान और भ्रष्ट पार्टी कांगेस के साथ ना जाकर मोदी के साथ भाजपा के साथ जुडऩे का मन बनाया और भाजपा का दामन थामा।
हरियाणा सरकार में मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि भाजपा में आने पर मैं दिल की गहराइयों से धर्मवीर भड़ाना और सभी साथियों का हार्दिक स्वागत करता हूं। उनके पार्टी में आने से फरीदाबाद के 10 लाख पार के नारे को बल मिलेगा और 10 लाख पार कर फरीदाबाद में इतिहास रचेंगे।

हरियाणा सरकार में शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि भाई धर्मवीर भड़ाना समाज और परिवार से जुड़कर चलने वाले व्यक्ति हैं और लोगों के दुख-सुख में साथ खड़े रहते हैं भाजपा में उनके जुडऩे से पार्टी को बल मिलेगा और पार्टी संगठन मजबूत होगा उन्होंने सभी को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़ ने कहा कि धर्मवीर भड़ाना काफी लंबे समय से राजनीति में हैं और फरीदाबाद की राजनीति में सक्रिय हैं और लगातार जन जन की आवाज उठाने का कार्य कर रहे हैं। धर्मवीर भड़ाना समाज से जुड़े व्यक्ति हैं और उनके पार्टी में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। अजय गौड़ ने उनका पार्टी में आने पर स्वागत अभिनंदन किया और बधाई व शुभकामनाएं दीं।

विधायक नरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि धर्मवीर भड़ाना समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं और सेवा भाव से समाज सेवा में कार्यरत हैं। वो इंडस्ट्रीज के साथ भी जुड़े रहे हैं। भाजपा पार्टी में आस्था जताते हुए उन्होंने समाज सेवा और जनता की सेवा के लिए अपने समर्थकों के साथ आज भाजपा में जुड़े हैं, भाजपा में आने पर मैं उनका स्वागत अभिनंदन करता हूं और बधाई प्रेषित करता हूं।
यशवीर डागर ने भी सभी को बधाई व शुभकामनाएं दीं और कहा कि धर्मवीर भड़ाना सामाजिक सेवा में दशकों से कार्यरत हैं और उन्होंने जनता और समाज की सेवा करने के लिए सही समय पर सही चयन किया है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री मनोज वशिष्ठ, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शोभित अरोड़ा, सह मीडिया प्रभारी राज मदान, अजय डुडेजा अन्य भाजपा कार्यकर्ता और गांवों के पंच, सरपंच, समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने फिर गिरफ्तार किए होटल रूपराज के मालिक

Metro Plus

सुमित गौड़ ने इंदिरा गांधी का जन्मदिन मना उनको श्रद्धांजलि अर्पित की

Metro Plus

Modern DPS organized an overnight camp

Metro Plus