Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

NIT की टीम ने जुआ खिलाने वाले किन 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार? देखें!

Metro Plus के लिए Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 21 अगस्त:
पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश के तहत कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने जुआ खिलाने वाले 2 आरोपियों अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया गिरफ्तार आरोपियों में जाहिद (22) और मुकेश उर्फ मोनी (25) का नाम शामिल है। आरोपी जाहिद जमाई कॉलोनी का तथा आरोपी मुकेश उर्फ मोनी आर्य नगर इस्माईल पुर पल्ला का रहने वाला है। अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से आरोपी जाहिद को सूरजकुंड एरिया गुरूग्राम रोड़ जमाई कॉलोनी से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 10220/-बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ थाना सुरजकुंड में जुआ खिलाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

दूसरे आरोपी मुकेश उर्फ मोनी को अपराध शाखा की टीम ने अजय नगर पल्ला एरिया से जुआ खिलाते हुए काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 10200/-नगद बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ जुआ खिलाने की धाराओं में पल्ला थाना में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर पूर्व में भी जुआ खिलाने के मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की गई है।

Related posts

फरीदाबाद के विकास के लिए 2600 करोड़ रुपए की योजना: मनोहरलाल

Metro Plus

अम्बिका शर्मा ने स्वार्थी लोगों पर लगाया पुण्य कमाने के लिए दान देने का आरोप

Metro Plus

FMS स्कूल में धूमधाम से मनाया Graduation Day

Metro Plus