Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

युवाओं के लिए भविष्य के रास्ते खोलता है खेल: राजेश नागर

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 9 अप्रैल:
गांव कांवरका निवासी युवा धावक सोनिया सागर ने विधायक राजेश नागर के निवास पर पहुंचकर उन्हें अपनी उपलब्धियों से परिचित कराया और उनसे भविष्य के लिए आशीर्वाद लिया। राजेश नागर ने भी बेटी की उपलब्धि के लिए सराहा और इसी प्रकार मेहनत करते हुए अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

गांव कांवरका निवासी सोनिया सागर रेसर हैं और अब तक वह दर्जनों पदक जीत चुकी हैं जिसमें जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के पदक शामिल हैं। वह हाल ही में गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर लौटी हैं और उनका सपना है कि वह ओलंपिक में देश का नाम रोशन करें। उनके कोच अरुण रावत दीघोट भी साथ थे। अरूण ने विधायक राजेश नागर को बताया कि सोनिया रेसिंग के साथ-साथ योगा में भी पकड़ रखती हैं।

इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकारों ने बड़ा काम किया है। यही कारण है कि आज देश के हर खेल कंपटीशन में हरियाणा के खिलाडिय़ों की भागीदारी रहती है। हरियाणा की भाजपा सरकार देश में सर्वाधिक खेल इनाम देने वाली राज्य सरकार है। जिसकी खेल नीति को अन्य सरकारें भी फॉलो कर रही हैं। नागर ने कहा कि बेटी को खूब पढ़ाओ और खेल खिलाओ। हमारा आशीर्वाद और सहयोग आपके साथ है। उन्होंने कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव मोदीमय है जिसका कारण यह खिलाड़ी भी हैं। हमारे खिलाडिय़ों ने मोदीजी की खेल नीति के कारण इस बार ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। हम अपने खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाने के लिए नीति और नीयत दोनों से उनके साथ हैं।

Related posts

बल्क वेस्ट जनरेटर नगर निगम के नियमों का करें पालन नहीं तो होगी कार्यवाही: धीरेंद्र खड़गटा निगमायुक्त

Metro Plus

आरके चिलाना लायन इंटरनेशनल प्रैसीडेंट मैडल से सम्मानित

Metro Plus

बिल्डरों से पीडि़त लोगों की कानूनी कार्यवाही में नि:शुल्क मदद करेंगे एडवोकेट राजेश तेवतिया

Metro Plus