Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

अब स्कूलों की मान्यता हो सकती है रद्द, DC ने किए आदेश जारी!

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 13 अप्रैल:
ईद की छुट्टी के दिन महेंद्रगढ़ के कनीना में हुए निजी बस स्कूल हादसे को देखते हुए जिला प्रशासन अब एक्शन मोड में आ गया है। उपायुक्त विक्रम सिंह ने इसी के चलते के शिक्षा विभाग को राजपत्रित अवकाश के दिन कोई भी स्कूल नहीं खुलने देने के निर्देश दिए हैं। वहीं इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा हेल्पलाइन नंबर-9289563595 और ईमेल आईडी [email protected]  जारी कर दी गई है। इस नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से भी सूचना दी जा सकती है।

उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि सरकारी छुट्टी के दिन कोई निजी स्कूल अगर खुला मिला तो उसकी मान्यता रद्द की जाएगी। ईद की छुट्टी के दिन स्कूल खोलने वाले स्कूल संचालकों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। इसके साथ ही स्कूल बसों से संबंधित अगर कोई समस्या है तो भी वह इस नंबर पर अपनी शिकायत कर सकते हैं।

उपायुक्त विक्रम सिंह के आदेशानुसार सभी प्राइवेट, राजकीय विद्यालयों द्वारा राजपत्रित अवकाश के दौरान विद्यालय खोलने एवं प्राइवेट विद्यालय संचालकों द्वारा विद्यार्थियों के परिवहन बसों इत्यादि के नियमानुसार संचालन नही करने की शिकायतों को प्राप्त करने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी जारी कर की गई है। अगर कोई स्कूल आदेश की अवमानना करता है तो कोई भी अभिभावक हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।

इसके साथ ही उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा है कि सभी विद्यालयों को अवकाश के बारे में अवगत करवाना सुनिश्चित करें और अवकाश के दिन निरीक्षण करें कि कोई विद्यालय खुला हुआ न हो। कोई विद्यालय खुला मिलता है तो उसे बंद करवाकर उसके खिलाफ तुरंत आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें और नियमों के तहत प्रत्येक बस संचालन में जो 14 नियम है उसकी पूरी पालना हो।

Related posts

चौ रणजीत सिंह के राजनीतिक अनुभव का लाभ पूरे हरियाणा में लिया जाएगा डॉ अशोक तंवर

Metro Plus

Workshop on Labour Laws @ Haryana State Productivity Council

Metro Plus

रोटरी क्लब ग्रेस ने हर्षोल्लास से मनाया नववर्ष व लोहड़ी का त्यौहार

Metro Plus