Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

हमारी संस्कृति में शामिल है बुजुर्गों का सम्मान: राजेश नागर

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 22 अप्रैल:
सैक्टर-8 स्थित सीनियर सिटीजन क्लब में विधायक राजेश नागर पहुंचे और उन्होंने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग हमारी धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में बुजुर्गों का सम्मान शामिल है, यही कारण है कि हम सबसे पहले अपने बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। उन्हें यहां सीनियर सिटीजन क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। जहां बड़ी संख्या में जुटे बुजुर्गों ने उन्हें खुलकर आशीर्वाद दिया। नागर ने कहा कि आज जो बुजुर्ग हैं वह कल जवान थे और हम कल बुजुर्ग होंगे, लेकिन इन्होंने जो हमें योग्य बनाने की जिम्मेदारी निभाई है वह जिम्मेदारी हमें भी निभानी होगी। यही नहीं, हमारे ऊपर तो दोहरी जिम्मेदारी है। एक तो हमें अपने बुजुर्गों का सम्मान रखना है और दूसरा आने वाली पीढ़ी को योग्य बनाना है। इसलिए अपने इस किरदार को ढंग से निभाएं।

इस मौके पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि भाजपा की सरकार ने बुजुर्ग सम्मान निधि को लगातार बढ़ाया है, जिससे आज बुजुर्ग अपने निजी खर्चे के लिए किसी के मोहताज नहीं हैं। हालांकि हम सभी को अपने बुजुर्गों का ख्याल खुद से बढ़कर रखना चाहिए क्योंकि उन्हीं की वजह से हमारा अस्तित्व है।

इस अवसर पर सीनियर सिटीजन क्लब के अध्यक्ष एनके गर्ग, महासचिव सुखपाल अंबावता, उपाध्यक्ष एमएस चौहान एवं भगवान सहाय, संयुक्त सचिव पीडी शर्मा, सीपी सिंह, वजीर डागर, पीके गांधी, पी.के शारदा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Related posts

सामाजिक संस्थाओ का समाज सुधार में होता है अहम् योगदान: सांगवान

Metro Plus

उद्योग मंत्री विपुल गोयल का हथीन की जनता ने किया भव्य स्वागत

Metro Plus

पुलिस कमिश्रर ने शहर की सड़कों पर पैदल चलकर देखो क्या किया ?

Metro Plus