Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

भाजपा के 10 सालों की महंगाई व भ्रष्टाचार के चलते यह लोकसभा चुनाव भ्रष्टाचार बनाम ईमानदारी के बीच है: महेंद्र प्रताप

कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप ने की आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हरेंद्र भाटी से उनके घर जाकर मुलाकात।
Metro Plus के लिए Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Fridabad News, 26 अप्रैल:
बिन मांगे मोती मिले, मांगे मिले ना भीख। यह पुरानी यहां पूर्व कैबिनेट मंत्री चौ. महेंद्र प्रताप सिंह पर एकदम सटीक बैठती है जिनको बीती रात ही कांग्रेस पार्टी ने बिना टिकट मांगे भी फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

टिकट की घोषणा के बाद अब पूर्व कैबिनेट मंत्री चौ. महेंद्र प्रताप सिंह ने अपना चुनाव प्रचार अभियान तिलपत में बाबा सूरदास के चरणों में माथा टेककर शुरू किया। इसी कड़ी में चौ. महेंद्र प्रताप कांग्रेस के साथ-साथ इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार होने के नाते आज सुबह आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हरेंद्र भाटी के सेक्टर-21ए स्थित निवास पर पहुंचे। अपने निवास पर पहुंचने पर हरेन्द्र भाटी ने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बनाए जाने पर चौ. महेंद्र प्रताप का फूलों का बुक्का भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर दोनों नेताओं में इंडिया गठबंधन सहित चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा की गई।

इस अवसर पर हरेंद्र भाटी ने कहा कि चौ. महेंद्र प्रताप सिंह इंडिया गठबंधन के फरीदाबाद से मजबूत प्रत्याशी हैं जोकि बड़ी जीत दर्ज करेंगे। चुनावी रणनीति को लेकर महेंद्र प्रताप से विचार विमर्श करते हुए हरेंद्र भाटी ने कहा कि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी होने के नाते आम आदमी पार्टी पूरी तरह से चुनावी रण में उनके साथ रहेगी और प्रत्येक कार्यकर्ता उन्हें विजयी बनाने के लिए दिन-रात एक कर देगा।

श्री भाटी ने कहा कि गांव हो या शहर, हर जगह भाजपा सरकार की नाकामियों की पोल जनता खोल रही है। लोग बेरोजगारी, मूलभूत सुविधाओं से वंचित है और यह 400 पार का राग अलापकर लोगों को गुमराह करने में लगे है। श्री भाटी ने कहा कि जनता अब इनके झूठे प्रलोभनों में आने वाली नहीं हैं और इंडिया गठंबधन के प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प ले चुकी है।

वहीं इस मौके पर कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र प्रताप ने कहा कि यह चुनाव भ्रष्टाचार बनाम ईमानदारी के बीच है। भाजपा ने 10 सालों में जनता को महंगाई व भ्रष्टाचार की सौगात दी है। आज हर वर्ग इनकी जन-विरोधी नीतियों से तंग है और बदलाव चाहता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग करके विपक्षियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अरविंद केजरीवाल इसका जीवंत उदाहरण है, लेकिन इंडिया गठबंधन भाजपा की इस कृत्य के आगे कतई नहीं झुकेगा और जनता की आवाज को बुलंद करने का काम करेगा।

चौ. महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह चुनाव इंडिया गठबंधन के साथ-साथ फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की जनता के हकों का चुनाव है और जनता वोट की चोट से भाजपा सरकार को सत्ताविहिन करके इंडिया गठबंधन की सरकार चुनेगी। इस मौके पर श्री भाटी के साथ मुख्य रूप से भूपेंद्र नागर मौजूद रहे।

Related posts

जनाक्रोश रैली की सफलता ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश: विकास चौधरी

Metro Plus

DC विक्रम सिंह ने कहा, जनहित सरकार की प्राथमिकता इसलिए शिकायतों का निपटारा संवेदनशीलता से करें अधिकारी।

Metro Plus

निजी स्कूल संचालकों द्वारा नियम 134ए के विरोध में स्कूल बंद करने के निर्णय चोरी और सीना जोरी

Metro Plus