Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

महेन्द्र प्रताप के पक्ष में गांव बड़ोली में उमड़ा जनसैलाब

Metro Plus के लिए Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 30 अप्रैल:
फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा चौधरी महेन्द्र प्रताप सिंह का हजारों लोगों से भरे वाहनों का काफिला जब चंदीला बडौली गांव पहुंचा तो वहां हजारों लोगों का जनसैलाब उनके स्वागत में उमड़ पड़ा। गांव के सैंकडों नौजवानों ने बाइक पर कांग्रेस का झंडा लहराकर कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुडडा जिंदाबाद, चौधरी महेन्द्र प्रताप सिंह जिन्दाबाद के नारों से आकाश गुजायमान हो गया। लोगों की जुबान से केवल यही निकल रहा था अबकी बार महेन्द्र प्रताप। गांव की सरदारी ने फूल-मालाओं एवं शॉल पहनाकर कांग्रेस प्रत्याशी का स्वागत किया।

इस मौके पर चौधरी महेन्द्र प्रताप सिंह ने उपस्थित गांव बडोली व प्रहलादपुर की सरदारी का अभिवादन किया और कहा कि इस बार जनता का मूड बदलाव देख रहा है। शहर का प्रत्येक मतदाता भाजपा प्रत्याशी की सत्ता लोलुपता एवं शहर के विनाश की पटकथा में उनकी भूमिका से आहत है। उन्होंने कहा कि देश में इंडिया गठबंधन सरकार बनाने जा रहा है और भाजपा को इस बार सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का मन देश की जनता ने बना लिया और इसका प्रमाण प्रधानमंत्री की बौखलाहट है। वो लोगों को हिन्दू-मुसलमानों के नाम पर बांटने का काम कर रहे हैं। एक ऐसा माहौल देश में फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे देश जाति और धर्म के आधार पर बंट जाए। चौ० महेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार ने विकास के नाम पर लोगों को गुमराह करने का काम किया है। हरियाणा में जब कांग्रेस सरकार सत्ता से गई थी तो प्रदेश पर 55 लाख करोड़ का कर्ज था और आज हरियाणा प्रदेश पर 205 करोड़ का कर्जा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो भी विकास कार्य हुए हैं, वो केवल कांग्रेस की देन है, भाजपा ने केवल लोगों को बेवकूफ बनाने का काम किया है। स्मार्ट सिटी के नाम पर और शहर के विकास के नाम पर हजारों करोड़ डकार लिए गए। मैट्रो का एक भी पिलर भाजपा पिछले 10 वर्षों में नही लगा पाई है। फरीदाबाद शहर में मैट्रो कांग्रेस लेकर आई और कांग्रेस ने ही बल्लभगढ़ तक मैट्रो का विस्तार किया। मेडिकल कॉलेज कांग्रेस सरकार की देन ह, यूनिवर्सिटी, आईएमटी सहित मास्टर प्लान के तहत कराए गए विकास कार्य केवल और केवल कांग्रेस की देन है। उपस्थित सभा को सम्बोधित करते हुए चौ० महेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि बड़ोली मेरी ननिहाल है और यहां से मैंने अपने अभियान की शुरूआत की है। जितना प्यार और लोगों का समर्थन मुझे मिला है। मुझे विश्वास है कि इस बार फरीदाबाद सीट पर भारी मतों से कांग्रेस विजयी होगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से चौ० जयपाल चंदीला ठोंडा, अदल सिंह चंदीला, कैलाश मास्टर, जयबीर पहलवान, महिपाल पहलवान, चौ० अजय चंदीला, महेन्द्र, चौ० चन्दरपाल, चौ० मदन चेयरमैन, धर्मी चंदीला ठोंडा, चौ० सूरजपाल, रिंकु चंदीला, आभाष चंदीला, जितेन्द्र चंदेलिया, वेद प्रकाश यादव, दयानंद चंदीला, रामपत चंदीला, बिजेन्द्र मावी आदि मौजूद रहे।


Related posts

DHBVN: डिजिटल माध्यम से बिजली बिलों का भुगतान करने पर अब ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी प्रोत्साहन राशि!

Metro Plus

RBI का आदेश अक्टूबर से अब नहीं निकाल सकेंगे ATM से 500 व 2000 के नोट

Metro Plus

फौगाट स्कूल के खिलाड़ी ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर जीता स्वर्ण पदक

Metro Plus