Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

मनधीर सिंह मान ने दल बल के साथ कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी महेंद्र प्रताप का किया समर्थन

Metro Plus के लिए Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 4 मई:
फरीदाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह के नॉमिनेशन के दौरान एक जनसभा का भी आयोजन किया गया। जिसमें लोकसभा के नौ विधानसभाओं से कार्यकर्ता और समर्थकों को बुलाया गया था। जनसभा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनधीर सिंह मान भी इस जनसभा का हिस्सा बने। उन्होंने मंच पर खड़े होकर वहां मौजूद जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोगों को भ्रम है कि वह 10 लाख वोटो से जीत सकते हैं।

इस मौके पर मनधीर सिंह मान ने कहा कि अब समय आ गया है कि कांग्रेस को सत्ता में आना चाहिए। सत्ताधारी सरकार ने जनता के साथ लूट मचा रखी है संविधान को खतरे में ला दिया है लोकतंत्र बचाना है तो कांग्रेस को लाना है। उन्होंने कहा की आने वाले समय में जनता उनके इस भ्रम को मिटाने का काम करेगी। वही कांग्रेस के नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए मान ने कहा जिन्होंने एक अच्छी छवि वाले नेता को लोकसभा चुनाव लडऩे का मौका दिया।

इस मौके पर रैली में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे तो वहीं मनधीर सिंह मान के संबोधन के बाद कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी महेंद्र प्रताप, मनधीर सिंह मान का धन्यवाद करते हुए भी नजर आए।।


Related posts

एनएसयूआई के स्टूडेंट्स ने अपनी मांगो को लेकर नेहरु कॉलेज के समाने किया: धरना

Metro Plus

डॉ. सुमिता मिश्रा सम्मानित, हरियाणा को मिला सर्वश्रेष्ठ राज्य कृषि व्यवसाय पुरस्कार-2022

Metro Plus

अधिकारियों के बीच धुमधाम से मनाया गया ACP ट्रैफिक विनोद कुमार का 40वां जन्मदिवस।

Metro Plus