Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

रेडक्रॉस भवन में विश्व रेडक्रॉस दिवस का आयोजन किया गया

Metro Plus के लिए Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 9 मई:
जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह एवं प्रधान जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के कुशल मार्गदर्शन व सुषमा गुप्ता उपाध्यक्षा व डॉ० मुकेश अग्रवाल महासचिव भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ से प्राप्त निर्देशानुसार विश्व रेडक्रॉस दिवस के तीन दिवसीय कार्यक्रम के तीसरे दिन रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद कार्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के द्वारा रेडक्रॉस के जनक जीन हेनरी ड्यूनैंट के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। जिसके अंतर्गत नगराधीश अंकित कुमार ने पौधा लगाकर आमजन को पौधा लगाने का आवाह्न किया तथा 100 टी.बी के मरीजों को राशन किट भेट करते हुए सभी तपेदिक रोगियों से अपील करते हुए उनको पूर्ण दवाई लेकर टी.बी को दूर भगाना चाहिए ताकि वर्ष 2025 तक भारत वर्ष टी.बी मुक्त देश बन सके तथा उन्होंने रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं की हौसला अफजाई की।

जिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के द्वारा जिले के सभी सामाजिक/धार्मिक संस्थानों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि गजेन्द्र सिंह, संयुक्त आयुक्त नगर निगम फरीदाबाद उपस्थित हुए। उन्होंने बताया कि मानवता की सेवा के लिए हमें हमेशा तत्पर रहना चाहिए। देश के हर क्षेत्र में लगातार काम करने की जरूरत है। उन्होंने जिला फरीदाबाद के सभी संस्थानों की तारीफ की। उक्त कार्यक्रम में आरडब्लूए सैक्टर-15 के प्रधान नीरज चावला का सहयोग प्रशंसनीय रहा।

उक्त कार्यक्रम में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव बिजेन्द्र सोरौत ने अतिथियों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया एवं पुरषोत्तम सैनी उप-अधीक्षक ने सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को रेडक्रॉस दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के आजीवन सदस्य एवं विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ० एमपी सिंह ने मंच का संचालन किया तथा रक्तदान, मतदान और अन्नदान को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा उन्होंने मतदान 100 प्रतिशत करने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी से अरविंद कुमार, मनदीप, सुगम, रामबरन, रामकिशोर, अशोक, गुड्डी, कमलेश, रूचि, हितेश, मधु भाटिया, सोनिका, संजीव एवं अन्य सामाजिक संस्थानों से गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related posts

नो मोबाईल यूज ऑन व्हीकल्स डे के अवसर पर सेमीनार आयोजित

Metro Plus

Principal Secretary, Tourism Dr. Sumita Misra releasing the poster of 24th Mango Mela to be organized at Pinjore Gardens

Metro Plus

Vidyasagar क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पैरी क्रिकेट एकेडमी को 244 रनों से हराया

Metro Plus