Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

जनता के दिल से भाजपा अब उतरती जा रही है: मनधीर सिंह मान

Metro Plus के लिए Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 9 मई:
लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ताबड़तोड़ कार्यक्रम कर रही है। इन कार्यक्रमों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित कार्यकर्ता भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। वही होडल के करमन गांव में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस मौके पर मनधीर सिंह मान ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने बहुत सोच समझकर चौ० महेंद्र प्रताप को फरीदाबाद लोकसभा प्रत्याशी बनाया है ।

वहीं मौजूदा सांसद और लोकसभा भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर पर तंज कसते हुए मनधीर सिंह मान ने कहा कि मौजूदा सांसद ने पूरे 10 साल सिर्फ अपनी जेब में भरी है फरीदाबाद के विकास के नाम पर सिर्फ लूट की है। जिसके कारण आज फरीदाबाद के प्रत्येक व्यक्ति के मन में उनके खिलाफ रोष है। मनधीर सिंह मान ने कहा कि इन 10 सालों में फरीदाबाद को बिल्कुल निचले स्तर पर लाकर खड़ा कर दिया है।

भाजपा प्रत्याशी अपने नाम पर वोट नहीं मांगते हैं। वह बस मोदी के नाम पर ही लोगों को बहका रहे हैं और जनता से वोट मांग रहे हैं। कांग्रेस पार्टी इस बार इन सभी झूठ और बरगलाने की राजनीति करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।

Related posts

रेल मंत्री रहते लालू प्रसाद यादव पर धांधली का आरोप

Metro Plus

प्रियंका चोपड़ा सबसे सेक्सी एशियाई महिला

Metro Plus

अग्रवाल समिति के मंगल मिलन समारोह में 160 युवकों एवं 70 युवतियों के हुए पंजीकरण।

Metro Plus