Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

शिक्षित मनुष्य ही दे सकता है उन्नत समाज निर्माण में अपना योगदान: राजेश भाटिया

Metro Plus के लिए Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 14 मई:
डॉ०अनिल मलिक सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सैकेंडरी स्कूल मार्केट नंबर-1 फरीदाबाद का 10वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कक्षा के कई छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण की। जिसमें रोशनी पुत्री राम तीरथ निवासी डबुआ कॉलोनी ने 500 में से 445 अंक, मोहित पुत्र मुरारी लाल निवासी रामनगर ने 500 में 398 अंक, प्रीति पुत्री राकेश भाटिया ने 500 में 391 अंक, अंशु पुत्री अशोक शाह ने 500 में से 344 अंक, सुमित पुत्र मानसिंह ने 500 में 338 अंक, गरिमा पुत्री भरत भाटिया ने 500 में से 330 अंक, हर्ष पुत्र सुरेश पाठक निवासी राजीव कॉलोनी ने 500 में से 287 अंक प्राप्त किए हैं।

इस मौके पर स्कूल के प्रधान राजेश भाटिया ने उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जितने छात्रों ने 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है, वह अब भविष्य में अगली कक्षाओं में और मेहनत करके स्कूल व अपने परिवार का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षित मनुष्य ही उन्नत समाज निर्माण में अपना योगदान दे सकता है और इसलिए हमें शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक मूल्यों का ज्ञान होना भी अति आवश्यक है। प्रधान राजेश भाटिया ने स्कूल के अध्यापक-अध्यापिकाओं को भी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उन्हें भी इसी प्रकार बच्चों को शिक्षित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस शुभ अवसर पर बंसीलाल कुकरेजा, नीरज मिगलानी, सरदार मनीष जीत सिंह भाटिया, सचिन भाटिया, अमर बजाज, हरमीत सिंह, प्रेम बब्बर, रिंकल भाटिया, गगन अरोड़ा, अमित नरूला तथा स्कूल के अध्यापक-अध्यापिकाएं निशि अदलखा, सोनिया अरोड़ा, सुमन अरोड़ा, रजनी बजाज, नीतू भाटिया, रेखा जोहरा, नीलम सचदेवा, श्वेता कौर, मोनिका, विकास शर्मा, अशोक कुमार, सोनिया ठुकराल, सीमा भाटिया, सुनीता गगर, अनु भाटिया, प्रवेश भाटिया, चाहत, नूपुर सेठी, रजनी, रेखा वाधवा, शोभा शर्मा, मान्या रतड़ा व अन्य शामिल रहे।

Related posts

मैट्रो अस्पताल फिर से हरियाणा सरकार के पैनल पर

Metro Plus

भाजपा नेता पप्पी का फार्म हॉउस तुड़वाने वाले पुलिस अधिकारियों पर चल सकता है हाईकोर्ट का चाबुक

Metro Plus

Make safety a habit & important trait in your attitude: J.P. Malhotra

Metro Plus