Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

भाजपा के कार्यकाल में फरीदाबाद फकीराबाद बनकर रह गया है: महेन्द्र प्रताप

Metro Plus के लिए Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 20 मई:
कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी महेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने चुनावी अभियान के तहत एक दर्जन चुनावी सभाओं को संबोधित कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने छोटूराम पॉर्क सैक्टर-7ए ईरोज चार्मवुड, दयालबाग, शिवदुर्गा बिहार, नीलम बाटा रोड़ वैश्य भवन एसी नगर, आई ब्लॉक शिव दुर्गा बिहार, सैक्टर-4, अनाज मंडी किसान भवन, सैक्टर-3 बल्लभगढ़, सैक्टर-11 छोटूराम पॉर्क,जवाहर कॉलोनी व ग्रीन फील्ड में आयोजित चुनावी सभाओं में जहां उनका लोगों द्वारा पगडी बांधकर गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया गया वहीं समाज की ओर से पगडी बांधकर व फूलों की बड़ी माला पहनाकर अपने खुले समर्थन का आर्शीवाद भी दिया गया।

सभाओं में भारी भीड से उत्साहित कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी चौधरी महेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि आपकी हाजरी और उत्साह बता रहा है कि इस बार आपने कांग्रेस को विजयी बनाने का पक्का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां देहात क्षेत्र में कांग्रेस के पक्ष में एक तरफा हवा चल निकली है वहीं शहरी क्षेत्र में भी लोगों के समर्थन से दिन-प्रतिदिन कांग्रेस का ग्राफ बढ़ा है। क्योंकि यह चुनाव भ्रष्टाचार और ईमानदारी पर आकर खडा हो गया है और आप ईमानदारी को चुन रहे हैं जिसकी आवाज समूचे प्रदेश में जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में फरीदाबाद नंबर वन था। परन्तु आज भाजपा के कार्यकाल में फरीदाबाद फकीराबाद बनकर रह गया है। भाजपाई स्मार्ट स्टिी बता रहे हैं जबकि फरीदाबाद कूड़ा सिटी में तब्दील होती जा रही है। यहां प्रदूषण की समस्या भी विकराल रूप धारण कर रही है। वहीं युवाओं को रोजगार उपलब्ध न होने के कारण बेरोजगारी बढ़ गई है। शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है और विकास के नाम पर सिर्फ घोटाले ही हो रहे हैं। पिछले 10 सालों में फरीदाबाद को दिशाहीन किया है। जुमलेबाजी की इस सरकार ने जनता को लूटने का काम किया है। औद्योगिक नगरी के नाम से विश्व में मशहूर इस फरीदाबाद से आज जहां उद्योग पलायन कर रहे हैं युवाओं के समक्ष बेराजगारी का संकट खड़ा होता जा रहा है।

कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी चौधरी महेन्द्र प्रताप सिंह ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़कर फेंकना जरूरी है, ताकि लोगों के जीवन में फिर से खुशहाली आ सके। उन्होंने लोगों को अपनी भावनाओं से जोड़ते हुए कहा कि फरीदाबाद को विकास की रफ्तार कांग्रेस पार्टी ने ही दी थी और अब कांग्रेस की सरकार बनने पर फिर से यहां विकास को गति दी जाएगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह मतदान करने अवश्य जाएं और इन अंहकारी भाजपाईयों को अपनी वोट की ताकत का अहसास कराएं। उन्होंने कहा कि जल्द ही देश-प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होगी और आपके विकास और सम्मान की जिम्मेदारी मेरी।

इस अवसर पर उनके साथ बल्लभगढ़ की पूर्व विधायक शारदा राठौर, फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे लखन कुमार सिंगला, पूर्व पार्षद कैलाश बैंसला, एसएल शर्मा, राजेश खटाना सहित काफी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।


Related posts

कवियों ने बिखेरे हंसी के फव्वारे, अग्रवाल समिति ने किया कवि सम्मेलन

Metro Plus

अवैध रूप से बेसमेंट में चलाए जाने वाले कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी के खिलाफ क्यों की जा रही हैं कार्यवाही? देखें!

Metro Plus

हरियाणा ने लिगं अनुपात में तोड़ा 100 साल पुराना रिकार्ड : हरीश चंद्र आज़ाद

Metro Plus