Metro Plus News
नगर निगमफरीदाबादहरियाणा

नगर निगम करेगा अब सरकारी भवनों की भी सीलिंग: धीरेंद्र खडगटा

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 2 फरवरी: प्रॉपर्टी टैक्स वसूली को लेकर नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खडगटा ने टैक्स विभाग एवं इंजीनियर विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में निगम आयुक्त ने प्रॉपर्टी टैक्स वसूली को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कॉमर्शियल भवनों एवं सरकारी भवनों द्वारा टैक्स जमा न करने की स्थिति में सीलिंग की कार्यवाही तेज की जाए।

निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने स्पष्ट कहा कि यदि सरकारी भवनों का बकाया टैक्स समय पर जमा नहीं किया जाता है तो संबंधित बकाया धारक सरकारी कार्यालयों के प्रशासनिक, एडमिनिस्ट्रेशन कार्यालय के उच्च अधिकारी के कार्यालय को निगम के नियमों के अंतर्गत सील किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टैक्स वसूली में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

टैक्स विभाग की बैठक के अलावा निगम आयुक्त ने निगम के इंजीनियर विभाग के अधिकारियों के साथ भी समीक्षा बैठक की। बैठक में इंजीनियर विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे और उन्हें नगर निगम के इंफोर्समेंट नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।

इस मुख्य बैठक में एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा, एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल, जॉइंट कमिश्नर जितेंद्र जोशी सहित सभी क्षेत्रीय कर अधिकारी, टैक्स विभाग के चेकर, मेकर एवं निरीक्षक उपस्थित रहे।

बैठक में निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने लाल डोरा सर्टिफिकेट, सेल्फ सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र नागरिकों को उनका मालिकाना हक सर्टिफिकेट शीघ्र प्रदान करने का काम किया जाए। यह हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका लाभ आम नागरिकों तक समयबद्व रूप से पहुंचना चाहिए।

निगम आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समन्वय के साथ कार्य करते हुए राजस्व बढ़ाने और नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने में पूरी तत्परता दिखाएं।

Related posts

घर पर कामवाली बिना आईडी के रखी है, तो हो जाएं सावधान! जानें क्यों?

Metro Plus

हरियाणा ने जनगणना 2027 की तैयारियां और गणना का प्री-टेस्ट शुरू: डॉ. सुमिता मिश्रा

Metro Plus

आयुष्मान कार्ड योजना में हो रहे भ्रष्टाचार एवं घोटाले को उजागर करने के लिए देखो कौन आगे आया?

Metro Plus