Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

बल्लभगढ़ के सिटी पार्क में हुआ निरंकारी सत्संग का भव्य आयोजन

सतगुरू की शरण में जाने से ही परमात्मा की प्राप्ति होती है: नवीन भासी
Metro Plus के लिए Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 15 जून:
बल्लभगढ़ के सिटी पार्क में निरंकारी सत्संग का आयोजन किया गया। जिसमें नवीन भासी जी निरंकारी प्रचारक ने मुख्य मंच से फरमाया कि हमें प्रभु नहीं खोजना, प्रभु परमात्मा के दर्शन केवल सतगुरू के द्वारा किए जा सकते है। जीवन में सतगुरू बहुत आवश्यक है, प्रभु जब जीवन में आते है तो कोई बैरी और बेगाना नही होता क्योंकि सब एक ही परमात्मा की संतान है। सतगुरू जीवन में आकर भवसागर से पार कर देते है। कोई भी भाई बहन आज परमात्मा के दर्शन करना चाहते है तो सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के चरणों में आकर अपने जीवन सफल बना सकते है।

फरीदाबाद के संयोजक महेश चंद अत: अपने मुखी एवं सेवादल के अधिकारी शील बजाज, चरण दास महमी, रमेश चावला, सचिन अरोड़ा, चंद्रपाल, राम सरूप, पृथ्वी राज, सोनू, हन्नी खेत्रपाल, पुनीत अरोड़ा, शुभम ओबराय के साथ मिलकर नवीन भासी प्रचारक संत निरंकारी मंडल दिल्ली ने आए हुए सभी निरंकारी संत व बल्लभगढ़ के आए हुए सभी निवासियों का अभिनंदन व धन्यवाद किया।

सत्संग में मुख्यत पुनीता अरोड़ा, आरके चिलाना, संगीता चिलाना, रमेश मनचंदा, संजू, प्रमोद, रेखा यादव, सरिता, रिचा, सुनील मल्होत्रा, ब्रहमदेव, नरेश, आकाश, सुषमा, विमला, अनिल, पिंटू, सक्षम, संगीता दुग्गल, मनिल भाटिया, नवदिश, चंदर, प्रिंस सपरा आदि मौजूद थे। सत्संग में अनेक भाई-बहनों ने गीत व विचार रखकर सतगुरू माता का गुणगान किया। पार्क में सैर करने आए हुए सैकड़ों नागरिकों ने भी सत्संग का आनंद उठाया।

Related posts

KUNDAN GREEN VALLEY की छात्रा शिखा नरवाल ने एशियन चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड, विदेश में लहराई विजय पताका।

Metro Plus

रावल इंटरनेशनल स्कूल ने सीनियर गोल्डन कराटे कप पर जमाया कब्जा

Metro Plus

खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यासागर के विद्यार्थियों ने परचम लहराया।

Metro Plus