Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

हनुमान मंदिर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर मंदबुद्धि बच्चों को स्टेशनरी वितरित की

मैट्रो प्लस से नेहा खन्ना की रिपोर्ट
फरीदाबाद,16 अप्रैल:सेक्टर-23 भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-23 हनुमान मंदिर फरीदाबाद में किया गया। कार्यक्रम में भगवान परशुराम जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। आयोजकों अजय शर्मा,प्रवीण दत्त शर्मा, मनीष शर्मा ने परशुराम जी की प्रतिमा पर फूल-मालाएं अर्पित की और आए हुए सभी अतिथियों और सहयोगियों का फूल-माला और परशुराम जी के पटकों से स्वागत एवं धन्यवाद किया। तथा मंदबुद्धि बच्चों के लिए हवन कर उनके उज्जवल भविष्य के लिए मंगल कामनाएं की। वहीं चेतना वेलफेयर सोसायटी से आए हुए मंदबुद्धि बच्चों को स्टेशनरी भी वितरित की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में राधे श्याम शर्मा,योगेन्द्र कुमार शर्मा, इंद्र कुमार शर्मा, राजेश मदान, रविकांत दुबे, पारस कौशिक, राजू बेदी, चन्द्रभान शर्मा, अनिल कौशिक, अनिल यादव, अमित डेमला,राजेन्द्र कौशिक, प्रियंका भारद्वाज, मुकेश शर्मा, संजीव कुशवाहा, राजकुमार मामोरिया,यश शर्मा,संदीप सेठी, चेतन रस्तोगी, उज्जवल मुंजाल, भुवनेश्वर शर्मा, अरुण मिश्रा,नवीन चौधरी,सुरेन्द्र मिश्रा, अन्नू शर्मा, संजय रस्तोगी, अनिल दहिया, संजीव खत्री, सेक्टर-23 हनुमान मंदिर के प्रधान नेमचंद आदि का योगदान रहा।
अतिथि के रूप में पार्षद दीपक चौधरी, रेनू भाटिया, सुमित गौड, अनीता शर्मा,आभास चंदीला,जगजीत कौर, पन्नू सुदेश ओबरोय, विनोद कौशिक, राजकुमार बोहरा, अनिल प्रताप सिंह, अतुल त्रिखा, पंकज पाराशर,अनुज शर्मा, मुकेश शर्मा,भारत भूषण शर्मा,अजय राठौर, प्रदीप गुप्ता,संजय गुप्ता,रोजी पंडित, प्रीता आहुजा, अंबिका शर्मा, राजबाला शर्मा, अनुराधा भारद्वाज,अजय तिवारी, सचिन तंवर,जय शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं अन्य सभी सामाजिक-धार्मिक राजनैतिक एवं 36 बिरादरियां कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। तथा सभी संस्थाओं मुजेसर मंडल भाजपा, मानव एकता परिषद, मिशन जागृति, हरियाणा युवा संघ, सृष्टि बचाओ,लिव फॉर नेशन,पूर्वांचल एकता,परिषद, अखिल भारत हिन्दू महासभा, देव मानव सेवा ट्रस्ट,अखण्ड ज्योति सेवा दल आदि ने मंदबुद्धि बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया।

Related posts

Was denied Nobel Prize as I am black, says Ramdev

Metro Plus

मनधीर सिंह मान ने दल बल के साथ कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी महेंद्र प्रताप का किया समर्थन

Metro Plus

तान्या को ससुराल वालों ने जहर देकर मारा और मायकों वालों की महिलाओं से की मारपीट

Metro Plus