Metro Plus News
फरीदाबाद

नर्सिंग होम्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मेट्रो हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने किया जागरूक।

मैट्रो प्लस के लिए नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 17 जून:
नर्सिंग होम्स एसोसिएशन फरीदाबाद के तत्वाधान में मेट्रो हॉस्पिटल द्वारा होटल पार्क प्लाजा में एक प्रोग्राम आयोजित किया गया। इसमें वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नीरज जैन ने हार्ट फेलियर के विभिन्न कारणों, इसके बचाव व इलाज के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।

डॉ. गौरव अग्रवाल, मेडिकोलेगल एक्सपर्ट द्वारा एक बहुत ही लंबी चर्चा इस विषय पर की गई कि अगर नर्सिंग होम में एक मृत को लाया जाता है या किसी की आकस्मिक मौत एक नर्सिंग होम में हो जाती है तो उस स्थिति में क्या करना चाहिए? उन्होंने नर्सिंग होम्स से संबंधित अन्य कानूनों के बारे मे भी अवगत कराया।

डॉ. सुरेश अरोड़ा ने बताया कि भविष्य में सभी प्रोग्रामों में ऐसे विषयों पर चर्चा हुआ करेगी जिसमें नर्सिंग होम्स वालों की समस्याओं के बारे में बताया जाएगा।
डॉ. मोगा, डॉ. घई, डॉ. नरेंद्र अग्रवाल, डॉ. एमसी गुप्ता,डॉ. संजय टुटेजा, डॉ. अशोक चावला, डॉ. गुंबर, डॉ. नेगी, डॉ. अनुज ढींगरा, डॉ. भारती गुप्ता, डॉ. चांदना सहित करीब 80 डॉक्टरों ने इसमें भाग लिया।

डॉ. बब्बर द्वारा मंच का संचालन किया गया और डॉ. राकेश शर्मा सचिव ने अंत मे सभी का धन्यवाद किया।

Related posts

भाजपा सरकार की तरह झूठे वायदे नहीं काम करने आया हूं: विजय प्रताप

Metro Plus

Haryana: परिसीमन में बदलाव और सीटें में फेरबदल कर भूपेंद्र हुड्डा को ठिकाने लगाने की तैयारी, सीट हो सकती है रिजर्व!

Metro Plus

मारवाड़ी युवा मंच के सहयोग से गर्वमेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Metro Plus