Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

अनीता शर्मा के नेतृत्व में सैंकड़ों महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 29 नवंबर: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन तिगांव मंडल अध्यक्ष सपना पाराशर की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें सैंकड़ों महिलाओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अनीता शर्मा के नेतृत्व में भाजपा का दामन थामा। कार्यक्रम में उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नित्त नए आयाम छू रही है और देश का गौरव ऊंचाईयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि आज जिले की महिलाओं में पार्टी के प्रति भारी आस्था और उत्साह है। केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर एवं कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के नेतृत्व में जिले में विकास कार्यों की झड़ी लगी हुई है। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाली महिला साथियों को वह विश्वास दिलाती हैं कि महिलाओं के मान-सम्मान में कोई कमी नहीं होगी। भाजपा में महिला शक्ति के मजबूतीकरण पूरा जोर दिया गया है और महिलाओं को विशेष तवज्जो पार्टी द्वारा दी जा रही है। जिसके चलते आज हजारों महिला कार्यकर्ता जिले में भाजपा से जुड़ चुकी हैं।
इस मौके पर अनीता शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा न केवल महिलाओं बल्कि समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए अनेेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे समाज का हर वर्ग लाभान्वित है। आज प्रदेश के हर जिले में एक समान रूप से विकास कार्य हो रहे हैं और आम जनमानस पार्टी की नीतियों से बेहद खुश है।
इस मौके पर तिगांव मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष सपना पाराशर ने जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उनके साथ मिलकर पार्टी को मजबूत करने का प्रण लिया।
इस मौके पर सारिका, अमन त्यागी, जयवती, रीतू, पूनम, लता, लक्ष्मी, सीमा, राजकुमारी, सुमन, ज्ञानवती, मोनिका मित्तल, वंदना मित्तल, गिर्राज, उमावती, सुशीला, कमलेश, माया, हेमलता, निधि, ममता, पुष्पा, प्रभावती, मीनू, सविता, मनुेश, शांति और महामंत्री सोनू आदि ने भाजपा का दामना था।

Related posts

World Bank Team @ DLF Industries Association

Metro Plus

साईधाम में निकाह और मंत्र पढ़कर कराया गया 15 जोड़ों का सामूहिक विवाह

Metro Plus

ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित शिविर में दिए जाएगें तनावमुक्त जीवन पर व्यख्यान

Metro Plus