Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

SDM ऑफिस में गाडिय़ों के नए नंबरों के लगी बोली लाखों में पहुंची!

Metro Plus के लिए Naveen Gupta की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 25 जून:
SDM ऑफिस के अंर्तगत गाडिय़ों की रजिस्ट्रेशन अथॉर्रिटी में नए VIP नंबरों के लिए बोली लगाई गई जो लाखों में पहुंची। SDM शिखा अन्तिल ने बताया कि वाहन संख्या HR-51-CP की नई सीरीज के मनपसंद नम्बर के लिए वाहन मालिकों द्वारा बोली लगाई गई है।

SDM शिखा अंतिल ने बताया कि रजिस्ट्रेशन अथॉर्रिटी फरीदाबाद में वाहन संख्या HR 51 CP की नई सीरीज शुरू की गई है। नई सीरीज के लिए वाहन संख्या HR 51-CP के लिए बोलीदाता रजिस्ट्रेशन नंबर के लिए आए जिन्होंने निम्नलिखित रजिस्ट्रेशन नंबर के लिए बोली लगाई।

उन्होंने बताया कि 9000 नंबर के लिए 01 लाख 15 हजार रुपये की बोली लगी जबकि 1111 नंबर के लिए 01 लाख 10 हजार रुपये की, 1000 नंबर के लिए 01 लाख रुपये की और 1717 नंबर के लिए 80 हजार रुपये की बोली लगाई गई।

Related posts

रेप और युवती के गर्भपात कराने के केस में भाजपा नेता गिरफ्तार, आप की टिकट पर लड़ा था चुनाव!

Metro Plus

बैंक्विट हॉल/गार्डन वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज! जाने क्यों?

Metro Plus

DPS-81 की छात्रा ने नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

Metro Plus