Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

दयालबाग में हेल्थ चेकअप कैंप का सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।

Metro Plus के लिए Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 22 जुलाई:
RWA B & C ब्लॉक दयाल नगर की अध्यक्ष गीता वाही और उनकी टीम ने मिलकर इंडियन कैंसर सोसाइटी नई दिल्ली के सौजन्य से एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया।

दयालबाग स्थित B एंड C ब्लॉक मेन रोड पर रविवार को आयोजित इस हेल्थ चेकअप कैंप में ब्लड टेस्ट, शुगर टेस्ट, बीपी, थॉयराइड, ENT, वीमेंस और मैंस कैंसर डिटेक्शन टेस्ट समेत चेस्ट एक्सरे आदि सेवाओं का लाभ लोगों को दिया गया। इस मौके पर इंडियन कैंसर सोसाइटी की ओर से पहुंचे डॉक्टर्स, गायनाकॉलोजिस्ट आदि ने लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें बेहतर लाइफ स्टाइल के बारे में भी समझाया।

इस मौके पर B एंड C ब्लॉक RWA की प्रेजीडेंट गीता वाही ने लोगों को स्वस्थ्य रहने, संतुलित खानपान और योग आदि के बारे में भी जानकारी दी। करीब 200 से अधिक लोगों ने इस हेल्थ चेकअप कैंप का लाभ उठाया। इसके साथ ही आने वाले समय में ऐसे आयोजन करने की बात भी कही।

इस अवसर पर बी एंड सी ब्लॉक आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी संजय ठाकुर, राजेश, अर्जुन और रामनरेश, हरेंद्र भड़ाना ने भी आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।

Related posts

उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने बादशाह खान सामान्य अस्पताल के परिसर में उपलब्ध करवाया 5-10 रूपये में स्वादीष्ट भोजन

Metro Plus

बाबा साहिब सिर्फ दलितों के नहीं पूरे देश के नेता थे : विपुल गोयल

Metro Plus

कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए तैयार बैठी है जनता: लखन सिंगला

Metro Plus