Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

SRS इंटरनेशनल स्कूल में 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया

Metro Plus के लिए Naveen Gupta की रिपोर्ट।
ग्रेटर/फरीदाबाद, 16 अगस्त:
ग्रेटर फरीदाबाद के सैक्टर-88 स्थित SRS इंटरनेशनल स्कूल में भारत की आजादी की 78वीं वर्षगांठ मानते हुए शहीद-ए-आजम भगत सिंह की शहादत को याद किया गया। साथ ही उसी पर आधारित देशभक्ति के रंगारंग कार्यक्रम इंकलाब-ए-हिंद भगत सिंह का भी आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर सत्र 2023-24 के लिए स्कॉलर बैज सेरेमनी का आयोजन भी किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को बैज, ट्रॉफी, सर्टिफिकेट आदि देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ए.सी.पी बल्लभगढ़ विनोद कुमार, सुरेंद्र दहिया ए.एस.आई, विद्यालय के मैनेजिंग डॉयरेक्टर विनय गोयल, प्रधानाचार्या कृष्णा मिश्रा, स्कूल मैनेजर तेज प्रकाश पांडेय उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात छात्रों द्वारा भगत सिंह को याद करते हुए विभिन्न गीतों पर आधारित नृत्य-नाटिका की आकर्षक प्रस्तुति दी गई।

इसके बाद विनोद कुमारए ए.सी.पी बल्लभगढ़, सुरेंद्र दहिया ए.एस.आई, विद्यालय के मैनेजिंग डॉयरेक्टर विनय गोयल, प्रधानाचार्या कृष्णा मिश्रा और तेजप्रकाश पांडेय ने शैक्षणिक क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाले कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को बैज व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया व आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर ट्रैफिक ताऊ के नाम से मशहूर वीरेन्द्र ने सभी को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। सभी अतिथिगणों व अभिभावकों ने विद्यालय के इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के मैनेजिंग डॉयरेक्टर विनय गोयल, प्रधानाचार्या कृष्णा मिश्रा, स्कूल मैनेजर तेज प्रकाश पांडेय, शिक्षाविद् सी.एल गोयल और स्टॉफ के सभी सदस्यों ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

Related posts

Dr. S.K गोयल को हरियाणा स्टेट प्रोडक्टीविटी काउंसिल का वर्ष 2019-2021 के लिए प्रधान चुना गया

Metro Plus

सभी कॉलेज स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्य करें: कुलपति प्रो० दिनेश कुमार

Metro Plus

मिशन जागृति तथा रोटरी क्लब कल 2 अक्टूबर को करेगा ड्रार्इंंग कम्पीटिशन तथा स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम का विशाल आयोजन

Metro Plus