Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

विधायक राजेश नागर को गांव प्रहलादपुर में किया गया सम्मानित

Metro Plus के लिए Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 27 अगस्त:
तिगांव के भाजपा विधायक राजेश नागर का गांव प्रहलादपुर में जोरदार स्वागत किया गया। गांव की सरदारी ने उन्हें पगड़ी बांधकर आशीर्वाद दिया। वहीं विधायक ने कहा कि मैंने हमेशा हर वर्ग की आवाज सुनी और किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। आज तिगांव विधानसभा क्षेत्र में हर ओर विकास कार्य चल रहे हैं। हम तिगांव को प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ विधानसभा बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

इस मौके पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने डबल इंजन की भाजपा सरकार को तीसरी बार अवसर देने का मन बनाया है। इसमें हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के काम करने के तरीके का प्रमुख योगदान है। आम जनता हमारे दोनों नेताओं की कार्यप्रणाली को बहुत पसंद कर रही है। भाजपा की सरकारें भय, भूख और भ्रष्टाचार को मिटाने की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है। इसमें हमें हर वर्ग का सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा हरियाणा एक हरियाणवी एक के विचार को मान्यता देती है जिससे सभी को एकसूत्र में बांधने का काम कर रही है। उन्होंने लोगों से आगामी एक अक्टूबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष जैजू ठाकुर, सरपंच छुट्टन लाल, पोहप सिंह, मंडल अध्यक्ष गिर्राज त्यागी, पूर्व पार्षद एवं प्रदेश भाजयुमो उपाध्यक्ष विक्रम, अजब चंदीला, नरेंद्र नंबरदार, उत्कर्ष गर्ग, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील सरधाना, महीपाल सरधना, सतीश सरधाना, धर्मवीर सरधाना, मामचंद सरधाना, दयानन्द नागर, राजेंद्र सरपंच, हरीचंद सरपंच, किसान मोर्चा सचिव कृष्ण अधाना, सुरेंद्र बिधूडी, बीडीसी ओमप्रकाश नंबरदार, सुनील कुमारए जसवंत अधाना, तिगांव विधानसभा प्रभारी ललित नागर, व्यापारी व्यवसाय प्रभारी तरूण अरोड़ा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related posts

Dynasty School में सांस्कृतिक, सामाजिक एवं बचपन की यादों से संबंधित कार्यक्रम किए गए।

Metro Plus

CM फ्लाइंग ने अवैध रूप चल रहा शराब का अहाता पकड़ा।

Metro Plus

फरीदाबाद शहर का हर कोना अब होगा साफ-सुथरा: DC विक्रम सिंह

Metro Plus