Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

गरीबों को समय पर मिलेगा राशन, मिलीभगत से मिले लाइसेंस होंगे रद्द: राजेश नागर

एक परिवार के केवल एक ही व्यक्ति को मिलेगा राशन डिपो का लाइसेंस।
मिलीभगत से कई डिपुओं का लाइसेंस लेने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर लाइसेंस किए जाएंगे रद्द।
अब किसी गरीब का राशन नहीं खा पाएंगे डिपो होल्डर, डिपो पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे!
Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
चंडीगढ, 7 नवंबर:
गरीब लोगों को समय पर और पूरा राशन मिल सके, इसके लिए तिगांव से विधायक एवं हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने कमर कस ली है। गरीब लोगों की राशन संबंधी समस्याओं पर कड़ा रूख अपनाते हुए मंत्री राजेश नागर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी डिपो होल्डर से राशन का वितरण जल्द से जल्द करवाना सुनिश्चित करें। नहीं तो राशन के मामले में जानबूझकर देरी करने वाले डिपो होल्डरों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। श्री नागर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला स्तर से लेकर मुख्यालय स्तर तक के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ० सुमिता मिश्रा भी उपस्थित थी।

हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर विभाग की प्रथम बैठक लेते हुए निर्देश देते हुए कहा कि सभी राशन डिपुओं पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, गरीबों के राशन में गड़बड़ी कतई सहन नहीं की जाएगी।

विभागीय कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश देते हुए मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि कोई भी गरीब पात्र व्यक्ति अपने हक से वंचित न रहे। हरियाणा सरकार प्रधानमंत्री के उसी सपने को साकार करने में लगी हुई है। गरीबों को एएवाई तथा बीपीएल कार्ड के माध्यम से दिए जाने वाले राशन की समुचित मात्रा समय पर पहुंचाने के लिए उन्होंने जहां अधिकारियों से सहयोग करने का आह्वान किया, वहीं गडबड़ी करने वाले डिपो होल्डरों को संरक्षण देने वाले अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शिकायत मिलने पर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

इस मौके पर राजेश नागर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी राशन डिपुओं पर राशन एक तारीख से पहले पहुंच जाना चाहिए ताकि गरीब लोग समय पर अपने अनाज का प्रबंध कर सकें। उन्होंने सभी डिपुओं पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि इन कैमरों से निगरानी जिला स्तर और मुख्यालय स्तर पर की जाएगी। इससे डिपों होल्डरों के कार्य में पारदर्शिता आएगी और गरीब व्यक्तियों के राशन में धांधली होने से भी बचा जा सकेगा।

इस मौके पर राजेश नागर ने राशन वितरण का ऑनलाइन डाटा अपडेट रखने के निर्देश देते हुए कहा कि जब भी डिपो पर राशन पहुंचता है तो इसकी सूचना उपभोक्ताओं तक मुनादी के माध्यम से करवाने के साथ-साथ व्हाट्सअप्प और टैक्सट-मैसेज के माध्यम से तुरंत पहुंचनी चाहिए। डिपुओं के लिए निर्धारित समय में डिपो को पूरा महीना या तब तक खोलकर रखना अनिवार्य होगा जब तक उसके क्षेत्र में शत-प्रतिशत राशन का वितरण न हो जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि एक परिवार के केवल एक व्यक्ति को ही राशन डिपो का लाइसेंस मिलना चाहिए। मिलीभगत से कई डिपुओं का लाइसेंस लेने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी और लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।

Related posts

Chief Minister, Mr. Manohar Lal paying floral tributes to former Deputy Chief Minister, Haryana Dr. Mangal Sen on his birth anniversary

Metro Plus

हरियाणा सरकार के खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने पाली क्रेशर जोन का औचक निरीक्षण किया!

Metro Plus

अच्छा नेता होने के सारे गुण राजेश नागर में है: बृजेश पाठक

Metro Plus