Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

गौरव अंतिल ने किया समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान।

आम जनता के लिए कारगर साबित हो रहे हैं समाधान शिविर: गौरव अंतिल
Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 7 नवंबर:
नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर समस्याओं के निदान में कारगर साबित हो रहे हैं। जिले में आयोजित शिविरों में कई नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे।

नगर निगम सभागार में आयोजित समाधान शिविर में नगर निगम के अतिरिक्त कमिश्नर गौरव अंतिल ने कहा है कि नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए शहरी स्थानीय निकाय द्वारा प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय व उपमंडल स्तर पर शहरी स्थानीय निकाय के कार्यालयों में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में शहरी क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। नागरिक इन शिविरों में आकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाएं। वहीं उन्होंने अधिकारियों को नागरिकों को उनकी समस्याओं का तत्परता से समाधान करने के निर्देश दिए।

जिले में आयोजित हुए समाधान शिविरों में नागरिकों की समस्याओं पर नगर निगम के अतिरिक्त कमिश्नर गौरव अंतिल ने सुनवाई करते हुए तुरंत ही उनका मौके पर ही समाधान करवाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशों पर जिले में नगर परिषद, नगर पालिका व ब्लॉक स्तर पर आयोजित हो रहे समाधान शिविरों में त्वरित समाधान होने से खुश नागरिक प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन की कार्यशैली की सराहना करते हुए सरकार व जिला प्रशासन का आभार जता रहे हैं। जिले में सुबह 9 से 11 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। अगर किसी नागरिक को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने में व अन्य कोई समस्याएं पेश आ रही हैं तो वे समाधान शिविरों में अपनी शिकायतों का त्वरित समाधान करवा सकते हैं।

समाधान शिविर में जॉइंट कमिश्नर जितेंद्र गर्ग, एमसीएफ के संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह के अलावा नगर निगम कार्यालय के संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

भाजपा प्रत्याशी राजेश नागर ने कई जगह खोले चुनाव कार्यालय, चुनाव कार्यालयों पर जुट रही क्षेत्र की जनता

Metro Plus

योग अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की अभूतपूर्व देन: अनीता भारद्वाज

Metro Plus

उद्योगों की आवश्यकता है लेबर कोड्स: मल्होत्रा

Metro Plus