Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाया गया तुलसी विवाह!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 13 नवंबर:
सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर-1 में तुलसी विवाह धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान पूरे हिन्दू रीति-रिवाजों के साथ सभी रस्में पूरी की गई और लोगों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंदिर के प्रधान राजेश भाटिया ने बताया कि तुलसी विवाह कार्यक्रम में शालिग्राम परिवार की ओर कमल चौपड़ा व अंजू चौपड़ा शामिल हुए। जबकि तुलसी परिवार की तरफ से सुभाष कुकरेजा व सोनाली कुकरेजा शामिल हुए। इस दौरान मंगल गीत गाए और श्रद्धापूर्वक श्रद्धालुओं ने इस विवाह को सम्पन्न करवाया।

इस मौके पर मंदिर के प्रधान राजेश भाटिया ने कहा कि भारत देश त्यौहारों का देश है और सभी त्यौहार हमें आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाने का संदेश देते है। उन्होंने कहा कि तुलसी विवाह कार्यक्रम आज पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस दौरान शालिग्राम परिवार की ओर से लोग बारात के रूप में यहां आए और उनका स्वागत किया और विवाह समारोह सम्पन्न हुआ। उन्होंने कहा कि तुलसी विवाह के साथ ही अब लोगों के शादी-ब्याह भी आरंभ हो जाएंगे और यह सभी रीति रिवाज हमें अपनी संस्कृति और हमारे देश की महानता का हमें ज्ञान कराते है। उन्होंने लोगों को देवउठनी एकादशी की बधाई देते हुए समाज में सुख-समृद्धि की कामना की। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्केट नंबर-1 के साथ-साथ 3 नंबर स्थित मिलाप स्मृति श्री हनुमान मंदिर में भी धूमधाम से यह विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। बाद में बाबा खाटू श्याम के जन्मदिवस पर केक काटा गया और बाबा का गुणगान किया गया।

इस मौके पर कार्यक्रम के संचालक राजेश भाटिया व उनकी धर्मपत्नी जनक भाटिया, तथा तपस्या मेहरा, जाहनवी भाटिया, शैला कपूर, लाज अरोड़ा, सोनिया अरोड़ा, अर्चना नरूला, मंदिर के चेयरमैन बंसीलाल कुकरेजा, कोषाध्यक्ष सचिन भाटिया, प्रचार मंत्री-रिंकल भाटिया, दलपति-अजय शर्मा, उप-दलपति आशीष अरोड़ा प्रेम बब्बर, विशाल भाटिया, गौरव गुलाटी, अमित नरूला, अनिल अरोड़ा, गगन अरोड़ा, भव्य मलिक, मुकुल कपूर, विक्रम, संदीप भाटिया व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

रोटरी क्लब संस्कार की GOV संपन्न, DG ने की सराहना

Metro Plus

BJP ने लोगों को धर्म एवं देशभक्ति का पाठ पढ़ाकर बेवकूफ बनाया: विजय प्रताप

Metro Plus

इलेक्ट्रॉनिक कचरे के निपटान के लिए हर जिले में ई-वेस्ट कलेक्शन सेंटर्स स्थापित करने का सरकार का लक्ष्य: CM नायब सैनी

Metro Plus