Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

पुलिस कमिश्नर सौरभ सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा, महिला सुरक्षा व अपराध पर अंकुश लगाना रहेगी प्राथमिकता।

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 22 नवंबर:
1998 बैच के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) सौरभ सिंह को फरीदाबाद का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है जिन्होंने आज अपना पदभार ग्रहण  कर लिया। पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचने पर फरीदाबाद पुलिस द्वारा जहां उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया वहीं पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अभिषेक जोरवाल द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस दौरान जिले के अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।

नव-नियुक्त पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह ने पदभार संभालने के बाद कहा कि जिला फरीदाबाद एक औद्योगिक नगरी है जो दिल्ली व गुरूग्राम से लगती है। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना, महिला सुरक्षा, कमजोर वर्ग का सहयोग करना व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना फरीदाबाद पुलिस की प्राथमिकता होगी। उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ताओं के साथ अच्छा व्यवहार करके सेवा भावना से पुलिस द्वारा कार्य किया जाएगा। जनता की किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर फरीदाबाद पुलिस द्वारा तुरंत प्रतिक्रिया करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। इसके अतिरिक्त फरीदाबाद में अपराध को नियंत्रित करना भी पुलिस की मुख्य प्राथमिकता रहेगी।

बता दें कि IPS सौरभ सिंह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक साउथ रेंज रेवाडी के पद से ट्रांसफर होकर पुलिस आयुक्त फरीदाबाद के पद पर नियुक्त हुए है। वे 1998 बेच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी है जोकि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले के रहने वाले हैं। अपने इस 26 वर्ष के कार्यकाल के दौरान नव-नियुक्त पुलिस आयुक्त  सौरभ सिंह विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त रहे। उन्होंने जिला फतेहाबाद, भिवानी, झज्जर, सिरसा, रोहतक व जींद में पुलिस अधीक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दी। इसके अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त गुरूग्राम व पुलिस अधीक्षक यातायात भी नियुक्त रहे। पुलिस महानिरीक्षक होते हुए उन्होंने पुलिस आयुक्त पंचकुला IG, STF, IG CRIME,  IG SECURITY,  IG IRB जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। बेहतर अनुसंधान कार्य व सेवाओं के लिए वर्ष 2018 में उन्हें पुलिस पदक से सम्मानित भी किया जा चुका है। अक्टूबर 2024 में वे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ADGP के पद पर पदोन्नत हुए हैं। 

पदभार ग्रहण करने उपरांत नव-नियुक्त पुलिस कमिश्नर सौरभ सिंह ने पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध व अन्य पहलुओं बारे सामान्य चर्चा भी की।


Related posts

‘Pollution Free’ Diwali celebrated at Saffron Public School

Metro Plus

DGP मनोज यादव को एक्सटेंशन मिलने के बाद अब गृहमंत्री विज का क्या रुख रहेगा?

Metro Plus

अमीरी नहीं बीमारी का प्रतीक है मोटापा: डॉ० पाठक

Metro Plus